कांग्रेसी नेता की इफ्तार पार्टी में सलमान-लूलिया समेत पहुंचे ये स्टार्स

6/25/2017 5:45:15 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान शनिवार रात अपनी फैमिली के साथ पॉलिटिशियन बाबा सिद्दिकी की पार्टी में पहुंचे।

दरअसल, ये इफ्तार पार्टी थी जो कि उनके बेटे जीशान सिद्दिकी ने होस्ट की थी।

सलमान खान, उनके पापा सलीम खान, भाई सोहेल खान, और परिवार के अन्य सदस्य इस पार्टी में मौजूद थे।

बता दें कि इस पार्टी में सलमान के अलावा उनकी गर्लफैंड लूलिया वंतूर भी नजर आई।

लूलिया ने रैड और गोल्डन कलर का सूट पहना हुआ था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

पार्टी में सलमान और उनकी गर्लफैंड के अलावा शाहरुख खान, प्रिटी जिंटा, कृष्णा अभिषेक

पत्नी कश्मीरा के साथ, आदित्य पंचोली पत्नी जरीना वहाब और बेटे सूरज के साथ, पुनीत इस्सर, डायरैक्टर कबीर खान पत्नी मिनी माथुर के साथ,

सोनू सूद और डायरैक्टर सुभाष कपूर सहित कई बॉलीवुड के सैलेब्स भी इस पार्टी में नजर आए।