गर्लफ्रेंड यूलिया की आवाज पर दिशा संग थिरके सलमान खान, रिलीज हुआ फिल्म ''राधे'' का पहला गाना ''सीटी मार''
4/26/2021 1:04:21 PM
मुंबई. एक्टर सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया। अब फिल्म का गाना 'सीटी मार' रिलीज किया गया है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। रिलीज होते ही गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
वीडियो में सलमान और दिशा पटानी जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के डांस मूव्स फैंस को भी थिरकने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इस गाने को कमाल खान और यूलिया वंतूर ने गाया है। गाने को शब्बीर अहमद ने लिखा है और इसका म्यूजिक ऑरिजनल तेलुगू गाने के म्यूजिक डायरेक्टर रॉकस्टार डीएसपी (देवी श्री प्रसाद) ने ही दिया है। 'सीटी मार' अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की तेलुगू फिल्म डीजे दुवड्डा जगन्नाथम के मूल गाने का हिंदी रीमेक है।