Sushant Singh Rajput case: बिहार में उठी सलमान,आलिया और करण जौहर की फिल्मों को बैन करने की मांग

6/24/2020 10:14:24 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत से न केवल उनके परिवार और करीबी दोस्तों को सदमा लगा है, बल्कि एक्टर के सुसाइड ने इंडस्ट्री को अंदर से हिला कर रख दिया। बताया जा रहा है कि एक्टर बीते कुछ महीनों से डिप्रेशन का शिकार थे और इसका इलाज करा रहे थे। फैंस सुशांत के सुसाइड का कारण इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म को मान रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोग करण जौहर, सलमान खान, आलिया भट्ट,सोनम कपूर समेत कई स्टार्स किड्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं नई रिपोर्ट के मुताबिक पटना के लोग राज्य में करण जौहर, आलिया भट्ट और सलमान खान की फिल्म बैन करने की मांग कर रहे हैं। 

इन स्टार्स के जलाए जा चुके हैं पुतले 


सुशांत की मौत के उनके फैंस एक्टर की पुराने फोटोज और वीडियोज के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।  फैंस ने सोशल मीडिया पर उन लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जो लोग बॉलिवुड में नेपोटिज्म का सपॉर्ट कर रहे हैं। सुशांतत की मौत के बाद बिहार में करण जौहर, सलमान खान  जैसे स्टार्स के पुतले जलाए गए थे। 

नेपोटिज्म के चलते छीने गए कई  प्रॉजेक्ट्स

कई ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म के चलते सुशांत के हाथ से बहुत से प्रॉजेक्ट्स निकल गए। जिसके चलते वह काफी परेशान थे और उन्होंने सुसाइड जैसा कदम उठाया। 

 

सिनेमाघरों में रिलीज की जाए फिल्म 'दिल बेचारा'

फैंस की डिमांड थियेटर में रिलीज हो फिल्म 'दिल बेचारा' सुशांत फैंस चाहते हैं कि एक्टर की लास्ट फिल्म 'दिल बेचारा' को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के बजाय थियेटर में रिलीज किया जाए। फैंस का कहना है कि यह एक्टर के लिए श्रद्धांजलि होगी।


दो गुटों में बंटी इंडस्ट्री 

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने इंडस्ट्री को दो गुटों में बांट दिया है। इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर लड़ाई छेड़ दी है। कई सेलेब्स सामने आकर इस पर अपनी राय रख रहे हैं और उन्होंने कितना स्ट्रगल किया है, इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Smita Sharma