सलमान के प्यार में पागल ऐश्वर्या ने छोड़ दिया था पैरेंट्स का घर, लेकिन इस वजह से टूटा गहरा रिश्ता

2/12/2018 1:18:50 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और ऐश्वर्या राय के प्यार के अफसाने बॉलीवुड की गलियों में काफी चर्चित है। इन दोनों के बीच प्यार का परवान इसके बाद दोनों के बीच दूरियां आ गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के दबंग स्वभाव के चलते दोनों का रिश्ता खत्म हुआ था। साल 2002 में दोनों ने एक दूसरे पर खुलकर इल्जाम लगाए थे।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी 

दोनों के बीच प्यार परवान हम दिल दे चुके सनम फिल्म के दौरान चढ़ा। खबरों की मानें तो इस फिल्म में सलमान की वजह से रोल मिला था। दोनों के शादी की खबरें आने लगी थी।  लेकिन वक्त के चलते सलमान और ऐश्वर्या के बीच कई हंगामे हुए। ऐश्वर्या ने सलमान पर गाली देने और मारपीट करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए।

इस बात की भी अक्सर चर्चा होती है कि ऐश्वर्या राय के माता पिता को उनका और सलमान खान का रिलेशनशिप नहीं पसंद था। जिस रात सलमान ने ऐश्वर्या के घर जाकर काफी तमाशा किया, जिसकी पूरी जानकारी ऐश ने एक इंटरव्यू में दी।


इसके बाद एक इंटरव्य में सलमान अपनी हर गलती को मानते हुए दूसरा मौका मांगा। इसी दौरान सामने आया था कि उनके ब्रेकअप की बड़ी वजह सलमान का ऐश के पापा के साथ बदतमीजी करना था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि मेरी लाइफ के बारे में जानकर वे हमारा रिश्ता नहीं चाहते। खबर यह भी थी कि सलमान के लिए ऐश्वर्या ने अपने पैरेंट्स का घर छोड़ दिया था। 

   
बताया जाता है कि सलमान खान ने इस इंटरव्यू में माना था कि ऐश के साथ रिश्ता उन्होंने अपनी बेवकूफी की वजह से खरा‍ब किया है। हमारे बीच में कभी हिंदू-मुस्लिम वाली दीवार नहीं खड़ी हुई लेकिन हर काम में जल्दबाजी वाली मेरी नेचर के चलते मैंने उनको खो दिया है।

Konika