सलमान खान ने फिर सिने वर्कर्स के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, बैंक खातों में ट्रांसफर किए 1500 रुपये

6/25/2021 6:42:09 PM

मुंबई. कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लग गया था और काम बंद हो गए थे। जिसके कारण बहुत सारे लोग बेरोजगार हो गए थे। इंडस्ट्री के भी बहुत सारे वर्कर्स बेरोजगार हुए। जिनकी स्टार्स ने मदद की। अब एक फिर एक्टर सलमान खान दरियादिली दिखाई है और सिने वर्कर्स के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। सलमान ने विभिन्न विभागों में काम करने वाले वर्कर्स के खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर किए हैं।

PunjabKesari
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा- 'सलमान खान बॉलीवुड के बड़े दिल वाले एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने जब भी हमें किसी भी सपॉर्ट की जरूरत होती है, हमारी मदद करते हैं। उन्होंने पहले लॉकडाउन में भी हमारे सदस्यों की मदद की थी। हम उनके आभारी हैं। एक्टर ने हमसे कहा है कि वह भविष्य में भी हमारे वर्कर्स की मदद करना जारी रखेंगे।'

PunjabKesari
वर्कर्स को प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और अन्य प्रॉडक्शन हाउस से भी मदद मिली है, जिन्होंने वर्कर्स के खातों में पैसे ट्रांसफर किए हैं। बीएन तिवारी ने कहा, 'हम फिल्म इंडस्ट्री के हमेशा आभारी हैं, जो अपनी बिरादरी के समर्थन में आ रहा है।'
बता दें सलमान ने फ्रंटलाइन वर्कर्स को भोजन के पैकेट बांटे थे। पिछले साल भी सलमान ने डेली वेज वर्कर्स के खातों में 3000 रुपये ट्रांसफर किए थे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News