ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं सलमान खान, फिर भी सिंगल हैं 55 साल के भाईजान

12/27/2020 11:33:50 AM

मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान अपने करियर बनाने और विवादों को लेकर तो चर्चा में रहे हैं। इसके अलावा सलमान अपने अफेयर्स को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। सलमान ने अपनी लाइफ में कई हसीनाओं को डेट किया पर किसी से शादी नही कर पाए। आइए जानते हैं सलमान का किन-किन एक्ट्रेस के साथ अफेयर रहा है। 


शहीन जाफरी


शहीन जाफरी सलमान का पहला प्यार थी। इसका खुलासा सलमान ने एक इंटरव्यू में किया। सलमान जब 16 साल के थे तो वे शहीन को बहुत पसंद करते थे। कॉलेज के दिनों में सलमान शहीन का घंटों वेट किया करते थे। दोनों की शादी की बात भी सामने आई थी लेकिन बाद में सलमान की जिंदगी में संगीता बिजलानी आ गई और सलमान और शहीन दूर हो गए।

संगीता बिजलानी


संगीता बिजलानी मिस इंडिया विनर थी। दोनों की मुलाकात 80 दशक में हुई थी। संगीता सलमान और खान फैमिली के क्लोज थी। सलमान ने खुद कहा था कि वह जल्द संगीता से शादी करने जा रहे हैं। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

सोमी अली


सोमी अली पाकिस्तानी एक्ट्रेस है। सोमी के साथ सलमान का अफेयर काफी लंबे समय तक रहा। सोमी सलमान की फिल्म मैंने प्यार किया देखकर एक्टर को दिल दे बैठी थी। दोनों ने 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और बाद में   दोनों के रास्ते अलग हो गए।

ऐश्वर्या राय


सलमान का ऐश्वर्या राय के साथ अफेयर काफी चर्चा में रहा। दोनों फिल्म की मुलाकात हम दिल दे चुके सनम के सेट पर हुई थी। वहीं दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। एक रात सलमान 3 बजे ऐश्वर्या के घर चले गए और उनका दरवाजा पीटने लगे। सलमान के इस पागलपन पर ऐश्वर्या को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने सलमान से ब्रेकअप कर लिया।

कैटरीना कैफ


सलमान कैटरीना कैफ के साथ भी अपने प्यार को लेकर चर्चा में रहे। सलमान ने कैटरीना को बॉलीवुड में फिल्म मैंने प्यार क्यूं किया से ब्रेक दिया था। जिसके बाद कैटरीना काफी हिट हो गई थी। बाद में 2009 में दोनों अलग हो गए।

यूलिया वंतूर


सलमान रोमियन ब्यूटी यूलिया वंतूर के साथ भी अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहे। दोनों को एक-साथ कई बार स्पॉट किया गया। सलमान ने यूलिया के साथ शादी को लेकर भी खुलासा किया था। यूलिया को खान फैमिली के साथ भी देखा गया है।

Parminder Kaur