बॉलीवुड में जगह नहीं बना पाई सलमान की ये एक्ट्रैस, अब US में चलाती है डांस क्लासेस

6/18/2017 10:44:03 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस चांदनी ने 1991 में आई फिल्म 'सनम बेवफा' में लीड रोल प्ले किया था लेकिन वह अब लंबे समय से बॉलीवुड से गायब है। सलमान खान के साथ डेब्यू करने के बाद चांदनी ने कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन बॉलीवुड में वे अपनी पहचान बनाने में कामयाब नहीं हो पाई।

बॉलीवुड में सफलता न मिलने के बावजूद चांदनी को बॉलीवुड से इतना ज्यादा लगाव हो गया कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के नाम करिश्मा और करीना रख दिया और अपना असली नाम नवोदिता शर्मा की बजाय रियल लाइफ में भी अपना नाम चांदनी ही रख दिया।

बता दें कि चांदनी इन दिनों यूएस (ऑरलॉडो) में डांस क्लासेस चलाती हैं। चांदनी ने ऑरलॉडो में अपना डांस स्टूडियो 5 स्टूडेंट के साथ शुरू किया था। स्टूडियो शुरू होने के बाद एक महीने के अंदर ही उनकी क्लास में 70 स्टूडेंट्स ने एडमिशन ले लिया था। उन्होंने 1999 में हार्ड रॉक लंदन में अपने स्टूडेंट्स के साथ लाइव परफॉर्मेंस दी थी। वह वीकएंड पर अलग-अलग जगहों पर तीन क्लासेस लेती हैं। वे इंडियन क्लासिकल के साथ ही जैज, हिपहॉप, लेटिन और मॉर्डन डांस स्टाइल में ट्रेनिंग देती हैं।