सलमान ने पूरा किया अपना वादा: एक गांव में बनवाए 70 घर, फिर बसाए बाढ़ पीड़ितों के आशियाने

9/1/2020 9:29:55 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान इंडस्ट्री में अपने दिए कमिटमेंट निभाने के लिए जाने जाते हैं। भाईजान अगर एक बार किसी से कोई वादा कर दें, तो उस वादे को वह हर हाल में निभाते हैं। इस साल  फरवरी के महीने में सलमान अपने एक वादे की वजह से चर्चा में थे। सलमान ने वादा किया था कि वह कोहलापुर डिस्ट्रिक्ट के खिद्रापुर गांव में बाढ़ की वजह से नष्ट हुए करीब 70 घरों को फिर से बनवाएंगे।

PunjabKesari

वहीं अब सलमान खान ने अपना वह वादा पूरा कर दियाहै। भाईजान के इस वादे की जानकारी खुद महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाटील यड्रावकर ने ट्वीट कर दी।

PunjabKesari

 

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- “एलन फाउंडेशन (दिल्ली) और एक्टर सलमान खान ने शिरोल में बाढ़ में गिरे 70 घरों के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी ली है।“ इसके साथ ही उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि खिद्रापुर गांव में कुछ घरों की नींव रखी गई है। 

 

PunjabKesari

बता दें कि साल 2019 में सलमान खान ने यह गांव गोद लिया था। 2019 में ही यग गांव बाढ़ की वजह से बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। तब बाढ़ की वजह से बेघर हुए लोगों की मदद के लिए सलमान आगे आए थे। उन्होंने लोगों के घरों के पुनर्निर्माण  करवाने का फैसला लिया था। इसी साल फरवरी में सलमान ने ऐलान किया था कि वह एलन फाउंडेशन के साथ मिलकर 70 घरों को दोबारा बनवाएंगे, जिस पर अब काम शुरु हो गया है। 

PunjabKesari

लाॅकडाउन में कई थी लोगों की मदद 

बता दें कि सलमान खान कोरोना काल में वह कई बार लोगों की मदद के लिए आगे भी आए हैं।  सलमान ने फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों और वर्कर्स की आर्थिक मदद की थी। इसके अलावा वह गरीब मजदूरों के लिए खाने-पीने और रहने का भी इंतजाम करवाया। सलमान ने अपनी मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए मालेगांव स्थित 50 महिला ग्राउंड वर्कर्स तक भी अपनी मदद पहुंचाई थी। इतना ही नहीं सलमान के पिता सलीम खान भी लोगों की मदद करने में जुटे हैं। वह हर उस शख्स की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं जो मदद की उम्मीद लेकर सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आते हैं। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’  का इंतजार दर्शक बेसब्री के साथ कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल भी सलमान ने अपनी फीस में बढ़ावा किया। फिल्मों की बात करें तो सलमान फिल्म ‘राधे यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई’, ‘कभी ईद कभी दीवाली’ और ‘किक 2’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News