हॉस्पिटल में रेमो डिसूजा की हालत देख होश खो बैठी थीं पत्नी लिजेल, हर चीज को खुद देख रहे थे सलमान खान

12/27/2020 2:05:46 PM

मुंबई: डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को पिछले दिनों हार्ट अटैक आया था। खैर अब वह ऐंजियोप्लास्टी करवाकर घर वापस आ चुके हैं। क्रिसमस पर उनका एक वीडियो भी आया था जिसमें वह डांस करते दिखाई दे रहे थे।उनकी रिकवरी के बाद उनकी वाइफ लिजेल ने एक पोस्ट में कई लोगों का धन्यवाद दिया था। इनमें से एक सलमान खान का भी था। लिजेल ने उन्हें फरिश्ता बताया था।

PunjabKesari

इसके बाद से ही हर किसी के मन में ये सवाल है कि आखिर सलमान ने ऐसा क्या किया जो लिजेल ने उनको ऐंजल बताया है। अब इसी वजह सामने आ गई है। रेमो के कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचते ही सलमान खान के नाम भी सुर्खियों में था। सलमान ने जुडे़ एक सोर्स ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया लिजेल ने हॉस्पिटल पहुंचते ही पहला फोन सलमान खान को किया था। सलमान उस वक्त दूसरे कॉल पर थे लेकिन 5 मिनट के अंदर उन्होंने कॉल बैक किया। फोन में सलमान को पता चला कि लिजेल हिम्मत खो रही हैं। दरअसल डॉक्टर ने बताया कि ये काफी बड़ा हार्ट अटैक है।

PunjabKesari

सूत्रों ने बताया कि सलमान खान खुद डॉक्टर के टच में थे। दबंग खान ने डॉक्टर्स से कहा था कि किसी भी तरह से बचाना है। सलमानहर चीज को खुद देख रहे थे। पूरी सर्जरी के दौरान जिसे भी फोन करने की जरूरत थी सलमान करते रहे। सलमान चैन से तभी बैठे जब रेमो सफल ऑपरेशन के बाद ऑपरेशन थिएटर से बाहर आए। 

PunjabKesari

वहीं सलमान जब अस्पताल पहुंचे थे तो लिजेल सुध बुध खो चुकी थीं। उन्हें इसके सिवाय कि वह 21 साल से रेमो के साथ हैं, कुछ भी याद नहीं था। रेमो की हालत के बारे में उनके बच्चों को भी नहीं पता था। बड़ा बेटा सो रहा था और दूसरा बेटा जिम में था।

PunjabKesari


रेमो ने हार्ट अटैक को समझा एसिडिटी

सोर्स ने बताया रेमो ट्रेडमिल पर थे, इसके बाद फोम बॉल के साथ कुछ एक्सर्साइज करने लगे। उन्होंने लिजेल से भी वर्कआउट करने को कहा। अचानक उनकी छाती के बीच में दर्द होने लगा। पहले उन्हें लगा कि एसिडिटी है। सीढ़ियां चढ़ने के बाद रेमो को उल्टियां होने लगीं। वहीं जब इस बारे में लिजेल से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा-'मैं ज्यादा नहीं बताना चाहती लेकिन हर किसी को पता है कि सलमान खान गोल्डेन हार्ट वाले इंसान हैं।'
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News