सलमान को मिला बंदूक लाइसेंस.. विवादों से बचने के लिए बदला गया कार्तिक की फिल्म का नाम..पढ़े मनोरंजन जगत की टाॅप 10 खबरें

8/2/2022 7:16:34 AM

मुंबई: मनोरंजन जगत से आज भी दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई। 1960 के दशक के शो ‘स्टार ट्रेक’ फेम एक्ट्रेस निकेल निकोल्स अब हमारे बीच नहीं रहीं। वहीं हाॅलीवुड एक्ट्रेस  मेना सुवारी ने अपनी लाइफ को लेकर ऐसे खुलासे किए जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इसके अलावा जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सलमान खान को मुंबई पुलिस ने हथियार रखने का लाइसेंस भी इशू कर दिया है। इन सबसे अलावा विवादों से बचने के लिए कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्यनारायण की कथा का नाम भी बदला गया। आइए डालते हैं बी-टाउन की टाॅप खबरों पर एक नजर..

 

 'एक्स BF ने थ्रीसम के लिए किया मजबूर' एक्ट्रेस मेना सुवारी के खुलासे सुन उड़ जाएंगे होश 

 

हॉलीवुड एक्ट्रेस मेना सुवारी केवल एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी क्यूटनेस से भी लोगों के दिलों में छाई रहती हैं। हाल ही में मेना ने अपनी लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने दावा किया है कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने उन्हें दूसरी औरतों के साथ थ्रीसम करने के लिए मजबूर किया था। 43 साल की एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में ऐसे ऐसे खुलासे किए जिसे सुन हर किसी के होश उड़ा दिए।

 

प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच फैमिली संग पार्टी करती दिखी बिपाशा बसु

 

बाॅलीवुड और टीवी के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक बिपाशा बसु करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि करण और बिपाशा शादी के 6 साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। बिपाशा प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अभी तक कपल की ओर से कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं हुआ। प्रेंग्नेंसी की खबरों के बीच कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वे फैमिली के साथ हंसी के पल बिताते नजर आ रहे हैं। बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद यह पहली बार है कि एक्ट्रेस ने पति और फैमिली के साथ बिताए  जिंदगी के खुशनुमा पलों की झलकियां शेयर की हैं। 

 

'स्टार ट्रेक' फेम निकेल निकोल्स का निधन

 

1960 के दशक के शो ‘स्टार ट्रेक’ से फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाने वालीं हाॅलीवुड एक्ट्रेस निकेल निकोल्स अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस दुखद खबर को  उनके बेटे कील जॉनसन ने फैंस के साथ शेयर किया। 

 

सलमान खान को मिला बंदूक लाइसेंस

 

 बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान को 5 जून को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी। सलमान खान के पिता सलीम खान को सुबह मॉर्निंग वॉक करते समय एक चिट्ठी बेंच पर पड़ी मिली थी जिसमें उन्हें और उनके बेटे को जान से मारे जाने के बारे में लिखा था। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई थी। उन्होंने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। वहीं खुद सलमान भी अपनी सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं बरत रहे। एक्टर बुलेट प्रूफ कार में चलेंगे। वहीं अपनी सेफ्टी के लिए बंदूक के लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। अब उन्हें मुंबई पुलिस ने हथियार रखने का लाइसेंस भी इशू कर दिया है। यानी अब सलमान खान अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रख सकते हैं।

 

अब चर्चा में बिग बाॅस फेम आसिम रियाज का फोटोशूट

 

 बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने बीते दिनों अपने न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी। रणवीर सिंह की तस्वीरों ने सारी सुर्खियां बटोर लीं। जहां कुछ ने इस फोटोशूट की खुलकर तारीफ की तो वहीं कुछ ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। अब रणवीर को देख कई मेल स्टार अपनी न्यूड तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि रणवीर एक 'ट्रेंडसेटर' हैं।  बोल्ड तस्वीरें शेयर करने की लिस्ट में टीवी एक्टर नकुल मेहता से लेकर तामिल एक्टर विष्णु विशाल का नाम शामिल है। वहीं अब बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज ने अपनी ऐसी ही बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। 

 

 9 महीने की हुई जियाना: लाडली को बाहों में लिए खूब लाड-दुलार करती दिखीं चारू

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई-भाभी राजीव सेन और चारु असोपा की मैरिड लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। कपल मौजूदा समय में अलग होने जा रहा है और इसके लिए कानूनी रास्ता अपना रहा है। कपल की एक बेटी है जिसका नाम ज़ियाना है। इन सबके बीच राजीव-चारू दोनों ही अपनी बेटी को पूरा टाइम दे रहे हैं। भले ही जियाना मां चारू के पास हैं लेकिन अक्सर राजीव को भी अपनी लाडली के साथ समय बिताते देखा गया। वहीं आज कपल की नन्हीं परी 9 महीने की हो गई है। ऐसे में चारू जहां बेटी को लेकर मंदिर पहुंची। वहीं राजीव ने भी बेटी जियाना संग  क्वालिटी टाइम बिताया और व्यक्त किया कि वह उसे 'सबसे ज्यादा' प्यार करते हैं।

 

विवेक अग्निहोत्री ने बंद किया अपना ट्विटर अकाउंट

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। विवेक सोशल मीडिया पर भी पोस्ट्स शेयर करते रहते हैं। विवेक अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे थे। अब डायरेक्टर ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद करने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी विवेक एक ट्वीट कर दी है।

 

विवाद से बचने के लिए मेकर्स ने बदला कार्तिक-कियारा की फिल्म ''सत्‍यनारायण की कथा'' का नाम


एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सत्‍यनारायण की कथा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले साल इस फिल्म की घोषणा की गई थी लेकिन इस फिल्म के नाम को लेकर विवाद शुरू हो गया था। कई लोगों ने इस फिल्म को हिंदू धर्म का विरोधी बताया था। इस विवाद से बचने के लिए मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया है। अब इस फिल्म का नाम 'सत्‍यप्रेम की कथा' होगा। टाइटल बदलने की जानकारी खुद कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्‍टाग्राम पर दी है और अपना और कियारा का फर्स्‍ट लुक भी शेयर किया है।

काजोल को किस पर आया इतना गुस्सा, एक्ट्रेस का पोस्ट देख हैरान हुए फैंस


एक्ट्रेस काजोल ने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। हालांकि अब एक्ट्रेस फिल्मों में कम ही दिखाई देती है। हाल ही में काजोल ने इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे किए हैं। एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर अपनी कुछ तस्वीरों का कोलाज भी बनाकर शेयर किया था। अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट लिखकर गुस्सा जाहिर किया है।
 

राखी सावंत ने आदिल से की बुर्ज खलीफा की डिमांड, बॉयफ्रेंड ने गिफ्ट किया बेशकीमती डायमंड नेकलेस

'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस आदिल खान को देखकर रही है। दोनों की तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में राखी और आदिल का एक वीडियो सामने आया है, जो खूब देखा जा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News