सलमान की गर्लफ्रेंड ने भी देखा 'भारत' का टीजर, दिया ऐसा रिएक्शन

1/26/2019 5:58:57 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों स्टारर फिल्म भारत को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज किया गया जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी टीजर देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया है। 

यूलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर भारत का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'भारत' का टीजर बहुत जबरदस्त है। क्या आपने इसे देखा...सोशल मीडिया पर यूलिया के ऐसे रिएक्शन को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। भारत के टीजर में सलमान की जबरदस्त एंंट्री देखने को मिली। टीजर में वो अलग-अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं। 

फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा तब्बू, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। आपको बता दें, भारत की शूटिंग मुंबई के अलावा 7 अलग-अलग देशों में हुई है। भारत फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। 

 
 

Neha