''मुन्ना बदनाम हुआ'' में सलमान ने लगाए नई मुन्नी के साथ ठुमके, फैंस को याद आई मलाइका

12/1/2019 12:24:50 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। पिछले कुछ दिनों से स्टिल्स और वीडियो टीज़र के साथ फैंस को एक्साइटेड करने के बाद, सलमान खान ने आखिरकार अपनी अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' से 'मुन्ना बदनाम हुआ' लॉन्च कर दिया। इस गाने में सलमान और प्रभुदेवा के साथ वरीना हुसैन भी हैं। यह गाना 'दबंग' के 2010 के हिट गाने 'मुन्नी बदनाम हुई' का रीमेक है, जिसमें मलाइका अरोड़ा थीं।

गाने को शेयर करते हुए, सलमान ने लिखा: “हमारे दिल से ये तोहफा है आप सब के लिए! जाओ और देखो कि 'मुन्ना बदनाम हुआ', पर कैसे!” यह गाना एक डांस नंबर है। सलमान ने गाने में अपने सिग्नेचर डांस स्टेप के साथ कुछ मुश्किल डांस स्टेप भी किए हैं। गाने में, उनके और प्रभुदेवा के बीच एक डांस-ऑफ भी है।

पिछले कुछ दिनों से स्टिल्स और वीडियो टीज़र के साथ प्रशंसकों को चिढ़ाने के बाद, सलमान खान ने आखिरकार अपनी आगामी फिल्म दबंग 3 से वीडियो गीत, मुन्ना बदनाम हुआ लॉन्च किया। इस गाने में सलमान और प्रभुदेवा के साथ लवरात्रि स्टार वरीना हुसैन भी हैं।

इस सॉन्ग का म्यूजिक साजिद-वाजिद ने दिया है। इस सॉन्ग को बादशाह, कमाल खान और ममता शर्मा ने गाया है। इस सॉन्ग के लिरिक्स दानिश साबरी ने लिखे हैं जबकि रैप के बोल बादशाह ने लिखे हैं। 


प्रभुदेवा के डायरेक्शन में बनी, 'दबंग 3' सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप और साईं मांजरेकर जैसे कलाकार अहम भूमिका में है। 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होने वाली सलमान खान की पहली फिल्म होगी। फिल्म को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है। 

कुछ लोगों को सलमान खान का मुन्ना बदनाम गाना पसंद नहीं आ रहा है। मुन्ना बदनाम गाने में वरीना हुसैन नजर आईं है। एक फैंस ने कहा कि खराब म्युजिक में अच्छा खाना कैसा हो सकता है!, एक और फैन को मलाइका की कमी खली। वहीं एक फैन ने कहा कि 2010 में मुन्नी बदनाम हुई, 2019 में मुन्ना बदनाम हुआ अब 2025 में मुन्ना और मुन्नी का बेटा बदनाम होगा। 

Edited By

Akash sikarwar