Weekend Ka Vaar: दो महीने में ही Bigg Boss पर लगेगा ताला! अगले हफ्ते होगा सलमान के शो का फिनाले
11/28/2020 1:50:23 PM

मुंबई: एक्टर सलमान खान का विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस' एक ऐसा शो है जहां पर कब क्या हो जाए ये बात किसी को नहीं पता। ये एक ऐसा घर है जो समय और जरूरत के साथ रंग बदलता है। शो के कंटेस्टेंट भी समय के साथ अपना रंग बदलते हैं। सलमान खान 'बिग बॉस 14' वीकेंड के वार में मनोरंजन का तड़का लगाते हैं। कई बार सलमान अपने खुलासों की वजह से घरवालों को चौंका चुके हैं।
वहीं इस शनिवार को 'वीकेंड का वार' एपिसोड में नया बम फूटने वाला है। असली सीन अब पलटेगा, क्योंकि सलमान यह घोषणा करते नजर आएंगे कि फिनाले वीक जनवरी में नहीं, बल्कि अगले हफ्ते हैं। 'बिग बॉस 14' के प्रोमो में सलमान निक्की तंबोली से पूछते दिख रहे हैं कि शो का फिनाले कब है। निक्की तम्बोली कहती हैं कि 'बिग बॉस 14' का फिनाले जवनरी 2021 में है।
ये बात सुनकर सलमानकहते हैं कि ऐसा आपको लगता है लेकिन अब सीन पलटने वाला है। बिग बॉस 14 का फिनाले जनवरी में नहीं बल्कि अगले हफ्ते होने वाला है। ऐसे में केवल चार कंटेस्टेंट ही इस गेम में अब आगे जाएंगे।बाकी सभी सदस्यों को इस गेम से बाहर कर दिया जाएगा। सलमान की ये बात सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। कंटेस्टेंट के साथ-साथ इस शो के फैंस के लिए भी ये एक झटका ही है क्योंकि अभी 'बिग बॉस 14' को शुरू हुए 2 महीने ही हुए हैं।
पवित्रा पूनिया हुईं शो से बाहर
इस वक्त 'बिग बॉस' में जो सदस्य घर से बेघर होने यानी इविक्शन के लिए नॉमिनेटेड हैं वो- रुबिना दिलैक, जैस्मिन भसीन, अली गोनी, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, पवित्र पूनिया और अभिनव शुक्ला हैं। ऐसे में खबरें हैं कि पवित्रा पूनिया का सफर आज खत्म हो सकता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

स्कूलों को मिले 77 प्रधानाचार्य, आदेश जारी

Masik Shivratri: आज है साल 2023 का आखिरी मासिक शिवरात्रि व्रत, जानें मुहूर्त और खास उपाय

MP BREAKING: मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, उज्जैन दक्षिण से हैं विधायक...

नोएडा: समधी की हत्या मामले में फरार चल रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार भी हुआ बरामद