प्रियंका की शादी में शामिल होने वाले गेस्ट की लिस्ट आई सामने, इन स्टार्स को भेजा न्यौता

11/1/2018 11:24:37 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों  इन दिनों निक जोनस के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों ही उनका ब्राइजल शॉवर हुआ है और इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

 हाल ही में इस शादी को लेकर एक खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो प्रियंका ने अपनी शादी के इनवीटेशन देने शुरू कर दिए हैं। प्रियंका की शादी में कपूर खानदान से लेकर खान सुपरस्टार्स नजर आने वाले है।

फिल्मफेयर की एक खबर की माने तो प्रियंका ने अपनी शादी का न्यौता सलमान खान को भेजा है। इसी के साथ प्रियंका सलमान के घरवालों को भी अपनी शादी का न्यौता भेजा है।

प्रियंका से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी है कि, 'सलमान के साथ-साथ उनके पूरे परिवार जैसे कि अर्पिता-आयुष, अरबाज खान, सोहेल-सीमा, अलविरा-अतुल अग्निहोत्री और सलीम को भी प्रियंका ने अपनी ग्रैंड शादी में शामिल होने के लिए इन्विटेशन कार्ड भेजा है। पूरे तीन दिन तक प्रियंका और निक की शादी का जश्न जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में मनाया जाएगा और लगभग 1500-2000 मेहमानों के आने की संभावना है।'

सलमान के अलावा रणबीर कपूर, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर समेत कई लोगों को प्रियंका और निक की शादी का न्यौता मिल चुका है। प्रियंका अपनी शादी में सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ ड्रेस पहनने वाली है। 

बता दें कि प्रियंका ने सलमान की फिल्म 'भारत' को छेड़कर उनसे दुश्मनी ले ली थी। अब देखना ये है कि किया भाईजान प्रिंयमका की शादी में शामिल होंगे या नहीं। 

Neha