आखिर क्यों दोस्त के अंतिम संस्कार पर नहीं पहुंचे सलमान और अक्षय, फैमिली मेंबर्स ने नम आंखों से दी विदाई

7/29/2017 11:47:58 AM

मुंबई: बॉलीवुड और टीवी एक्टर इंद्र कुमार का बीती ही रात को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम वर्सोवा श्मशान भूमि पर किया गया।

इस मौके बॉलीवुड और टीवी वर्ल्ड का कोई बड़ा स्टार वहां दिखाई नहीं दिया। अंतिम विदाई देने वालों में फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स के अलावा अयूब खान, डॉली बिंद्रा, टीना घई और पुनीत वशिष्ठ सहित चुनिंदा एक्टर-एक्ट्रेस ही मौजूद थे।

कहा जाता है कि सलमान खान इंद्र कुमार को अपने छोटे भाई की तरह मानते थे। उन्होंने ही इंद्र के करियर को बचाने के लिए 'कहीं प्यार न हो जाए' 'तुमको न भूल पाएंगे' और 'वांटेड' जैसी फिल्मों में काम दिलवाया था।

इसके अलावा वह 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में अक्षय कुमार के साथ भी काम कर चुके हैं।


 
बता दें कि सलमान शुक्रवार सुबह ही मुंबई वापस लौटे थे, जबकि अक्षय कुमार लंदन' में 'गोल्ड' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

बाकी को-स्टार्स में से ज्यादातर मुंबई में ही हैं। इंद्र का निधन गुरुवार रात करीब 12 बजे हुआ। वहीं उनकी पत्नी भी रोती हुई नजर आई और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि डॉक्टर्स के मुताबिक, इंद्र को हार्ट अटैक आया था।

इंदर अपने पीछे पत्नी पल्लवी के अलावा एक बेटी खुशी को छोड़कर गए हैं। पल्लवी इंदर की दूसरी पत्नी थीं। उनकी पहली शादी सोनल करिया से हुई थी।