Forbes India 100 Celebs 2019: कमाई के मामले में सलमान को पीछे छोड़ अक्षय-विराट ने मारी बाजी, देखें पूरी लिस्ट

12/20/2019 10:21:31 AM

मुंबई: फोर्ब्स इंडिया ने हाल ही मेंसबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 100 भारतीय सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार की लिस्ट हर बार की लिस्ट से थोड़ी सी अलग है। इस लिस्ट में टाॅप पर इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली हैं। टॉप 10 की लिस्ट में विराट कोहली, अक्षय कुमार और सलमान खान का भी नाम शामिल है। विराट की सालाना कमाई 252.72 करोड़ रुपए हैं।  बता दें कि 2018 में उन्हें आईसीसी ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना था। विराट के बाद दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार हैं, जिनकी सालाना कमाई 293.25 करोड़ रुपये रही। इसके साथ ही सलमान खान को इस साल तीसरा स्थान मिला और उनकी कमाई 229.25 करोड़ हैं। आइए डालते हैं टाॅप 10 स्टार्स की कमाई पर एक नजर....

विराट कोहली    252.72 करोड़ रुपये


अक्षय कुमार    293.25 करोड़ रुपये


सलमान खान     229.25 करोड़ रुपये


अमिताभ बच्चन    239.25 करोड़ रुपये


महेन्द्र सिंह धोनी    135.93 करोड़  रुपये


शाहरुख खान    124.38 करोड़ रुपये
 

रणवीर सिंह   118.2 करोड़ रुपये


आलिया भट्ट    59.21 करोड़  रुपये
 

सचिन तेंदुलकर    76.96 करोड़ रुपये


दीपिका पादुकोण    48 करोड़ रुपये

बता दें कि इस लिस्ट में दिशा पाटनी (43वीं रैंक), कृति सैनन (38वीं रैंक), सारा अली खान (66वीं रैंक), कल्कि कोएचलिन (93वीं रैंक) और सैफ अली खान (74वीं रैंक) भी लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इन सेलेब्स की कमाई का आंकड़ा 1 अक्तूबर 2018 से 30 सितंबर 2019 तक का है। 

Smita Sharma