जयप्रकाश चौकसे के निधन की खबर सुन सलीम खान को लगा धक्का, बोलीं- हम दोनों अच्छे दोस्त थे, बहुत पुराना नाता था हमारा

3/3/2022 1:53:17 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे बीते बुधवार इस दुनिया को अलविदा कह गए। जय प्रकाश का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिग्गज के निधन से उनके परिवार और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्तों को बड़ा झटका लगा। वहीं जय प्रकाश के खास दोस्त और सलमान खान के पिता सलीम खान भी उनके निधन की खबर सुन शॉक्ड हो गए। दोनों का बेहद पुराना नाता था। हाल ही में सलीम ने उनके साथ अपनी कई सारी यादें शेयर कीं।


सलीम खान ने जय प्रकाश के निधन को लेकर कहा, उनके बेटों का मुझे फोन आया था। बहुत अफसोस की बात है, उनकी कोई बहुत ज्यादा उम्र भी नहीं थी। कैंसर था उनको। हालांकि वो उससे रिकवर हो गए थे, पर वह शायद वापस उनको हो गया था। वो आखिर तक तो उससे फाइट कर रहे थे। संभवत: इस बार उन्होंने भी आस छोड़ दी थी। वह इंदौर के थे, वहीं की दोस्ती थी हमारी। फिल्मों से उनका ताल्लुक था तो उनका मुंबई आना जाना लगा रहता था। इंदौर में उनका डिस्ट्रीब्युशन ऑफिस भी था। वो जब मुंबई शिफ्ट हुए तो यहां उनसे मिलना जुलना ज्यादा हो गया था। उनका लिखना लगातार जारी था। मुंबई में उन्होंने मुख्तलिफ काम भी किया। फिल्म राइटिंग वगैरह में भी उन्होंने हिस्सा लिया।  

 

सलीम खान ने कहा, हम दोनों अच्छे दोस्त थे, हमारी अच्छी कंपनी थी। बहुत पुराना नाता था हमारा। मैं थोड़ा सीनियर भी था तो वो मेरी इज्जत करते थे। उम्र में भी और फिल्म लाइन में भी। जाहिर तौर पर उनको भी लिखने-पढ़ने का शौक था। मुझे भी था, उनकी भी रीडिंग अच्छी थी। उन्होंने काफी अच्छी अच्छी नॉवेल्स पढ़ी थी। मुझे भी रिकेमेंड की थीं। मैंने भी उन्हें काफी नॉवेल्स रिकेमंड की थीं। पढ़ना हमारा कॉमन इंटरेस्ट था।  

 

उन्होंने बताया कि फिल्मों में भी हमार कॉमन इंटरेस्ट था। जब बुधवार सुबह उनके देहांत के बारे में पता चला तो मुझे बड़ा धक्का लगा। उनकी दो चार दिनों से तबीयत ज्यादा खराब थी। हमारी लगातार बातें हुआ करती थीं। आपसी बातचीत के लिए हमारे पास दुनिया जहान के हर तरह के टॉपिक हुआ करते थे। पॉलिटिक्स पर भी डिसकशन हुआ करता था। इंदौर में थोड़े दिन वो प्रोफेसर भी थे। कॉलेज में उनकी वाइफ भी पढ़ाती थीं। तबीयत खराब होने पर जरा बात करना कम हुआ था, मगर हमारी रोजाना बातचीत हुआ करती थी।

 

Content Writer

suman prajapati