जानिए अाखिर क्यों सलीम खान ने इंदौर में नहीं रिलीज होने दी दामाद की फिल्म

10/6/2018 5:01:56 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा की फिल्म 'लवयात्री' रिलीज हो गई है। ये फिल्म नाम को लेकर रिलीज से पहले ही विवादों में थी। मूवी के टाइटल की आलोचना की गई थी, जिसके बाद इसका टाइटल 'लवरात्रि' से बदलकर 'लवयात्री' कर दिया गया। इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया है। जब फिल्म पूरे देश में रिलीज हो गई है तो सलमान के पिता सलीम खान ने फिल्म को इंदौर में रिलीज नहीं होने दिया। उन्होंने जीएसटी के अलावा लगने वाले मनोरंजन कर के खिलाफ इंडस्ट्री के विरोध के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए ऐसा किया।

 

 

 

व्यापार विश्लेषक, अक्षय राठी ने ट्वीट किया, "सलीम खान के लिए बहुत सम्मान! उन्होंने अपने दामाद की फिल्म को अपने शहर इंदौर में रिलीज नहीं किया। ताकि फिल्म जगत द्वारा किए जा रहे विरोध का समर्थन किया जा सके। उम्मीद है कि नगरपालिका निगम समझेगी और मदद करेगी। सलीम खान शुरू से ही उदार स्वभाव के हैं। जब 'ट्यूबलाइट' के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने नुकसान की भरपाई करने की मांग की थी, तब सलमान खान और सलीम खान ने  डिस्ट्रीब्यूटर्स को हुए नुकसान की भरपाई भी की थी।
 

Konika