पहली बार बेटी दित्या संग पब्लिकली स्पाॅट हुईं ''कहानी कहानी घर घर की'' फेम साक्षी तंवर,इंटरनेट पर वायरल हुई मां-बेटी की खूबसूरत तस्वीरें

9/4/2022 1:12:31 PM

मुंबई: 'कहानी कहानी घर घर की' फेम पार्वती यानि एक्ट्रेस साक्षी तंवर इस समय मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। साक्षी तंवर ने साल 2018 में एक प्यारी सी बेटी को गोद लिया था। उन्होंने अपनी लाडली का नाम दित्या तंवर रखा है। बाकी स्टार्स की तरह साक्षी तंवर ने कभी भी अपनी बेटी को लाइमलाइट में नहीं रखा। उन्होंने ना तो कभी बेटी की कोई तस्वीर शेयर की और ना ही कभी उसके साथ पब्लिकली अपीयरेंस दी।

वहीं अब पहली बार साक्षी तंवर की बेटी की तस्वीरें सामने आईं हैं। साक्षी ने बेटी दित्या के साथ पहली पब्लिक अपीयरेंस दी है। दरअसल, साक्षी बेटी संग बीते दिन गणपति सेलिब्रेशन के लिए प्रोड्यूसर एकता कपूर के घर पहुंची थी।

इस दौरान मीडिया ने साक्षी और उनकी बेटी को कैमरों में कैप्चर किया। लुक की बात करें तो साक्षी रेड कुर्ती और ब्लैक जैगिंग में खूबसूरत दिखीं। ओपन हेयर और माथे पर लगी बिंदी एक्ट्रेस के लुक को कंप्लीट कर रही है। वहीं साक्षी की बेटी येलो सूट में क्यूट लगी। इस दौरान दित्या ने मां साक्षी का हाथ थाम रखा था।

गौरतलब है कि साक्षी तंवर 49 की हैं और अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। साक्षी तंवर ने 45 की उम्र में साल 2018 में दशहरा के दिन दित्या को गोद लिया था। साल 2018 में दशहरा के दिन दित्या को गोद लिया था।

दित्या उस समय 9 महीने की थी। साक्षी तंवर के मां बनने की जानकारी उनके भाई ने दी थी। साक्षी तंवर के मां बनने की जानकारी उनके भाई ने दी थी। इस खबर से सोशल मीडिया पर तहलका ही मच गया था। 

काम की बात करें तो साक्षी तंवर ने अपने लंबे एक्टिंग करियर में हर तरह के किरदार को निभाए हैं। लेकिन उन्हें एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कहानी घर-घर की' के लिए आज भी याद किया जाता है। इसमें उन्होंने पार्वती अग्रवाल का किरदार निभाया था जो अपने परिवार के लिए हमेशा समर्पित रहती है। इसके अलावा उन्होंने 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल में भी काम किया। इस शो में उन्होंने प्रिया कपूर का किरदार निभाया था। इसके अलावा साक्षी कई फिल्मों में भी नजर आई हैं।

Content Writer

Smita Sharma