साक्षी तंवर ने 8 महीने की बच्ची को लिया गोद, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

10/20/2018 4:18:04 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने हाल ही में एक बच्ची को गोद लिया है। इस बात की जानकारी साक्षी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयक कर दी है। ये बच्ची जलद ही 9 महीने की होने वाली है। बच्ची के साथ तस्वीर शेयर करते हुए साक्षी लिखती है- 'अपने माता-पिता की दुआओं और परिवारवालों की सहायता की बदौलत मैंने एक बच्ची को गोद लिया है। ये जल्द की 9 महीने की हो जाएगी। मैं ये जानकारी आप लोगों के साथ शेयर करते हुए खुशी महसूस कर रही हूं। मेरे जीवन में इस बच्ची के आने से आनंद का आगमन हुआ है। निसंदेह ये मेरे जीवन का सबसे बड़ा पल है। दित्या मेरी सारी प्रार्थनाओं का जवाब है। अपने जीवन में मैं उसे पा कर धन्य महसूस कर रही हूं। दित्या हमारे घर में मां लक्ष्मी के रूप में आई है। बच्ची का नाम दित्या है। इसका मतलब होता है जो आपकी प्रार्थनाओं का जवाब दे। मां लक्ष्मी को दित्या नाम से भी जाना जाता है।''

 


बता दें कि साक्षी टीवी की दुनिया का चर्चित नाम हैं। उन्होंने कहानी घर घर की और बड़े अच्छे लगते हैं टीवी सीरियल में काम किया है। इसके अलावा वे दंगल और मोहल्ला अस्सी जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। दंगल में वे आमिर खान की पत्नी का रोल प्ले किया था। मोहल्ला अस्सी में वे सनी देओल की वाइफ के रोल में थीं। 

 

Konika