20 साल की है रामानंद सागर की पड़पोती, बिकनी वाली तस्वीरें हो रही है वायरल

2/23/2017 5:36:05 PM

मुंबई: टीवी सीरियल 'रामायण' के मेकर रामानंद सागर को तो सभी याद करते है, लेकिन अब उनकी ग्रेट ग्रैंडडॉटर साक्षी चोपड़ा की हॉट फोटोज सामने आई है। यह फोटोज इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बिकिनी फोटोज भी पोस्ट की हैं। इन फोटो में साक्षी काफी हॉट और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। 

20 साल की साक्षी चोपड़ा अपनी हॉट फोटोज की वजह से इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं। सोशल मीडिया सेलेब्रिटी होने के साथ-साथ साक्षी एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल (Sakshi Chopra) पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें साक्षी गाना गा रही हैं। सिंगर के साथ साक्षी वीडियो ब्लॉगर भी हैं। उनके कई वीडियो यू-ट्यूब पर हिट हो चुके हैं और वो खुद को यू-ट्यूब स्टार कहलाना पसंद करती हैं। 

बी-टाउन की इस स्टार डॉटर की खिल्ली एक अन्य सेलिब्रिटी किड ने उड़ाई है। चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक लड़का किसी को बार-बार घूरता नजर आ रहा है और उसके एक्सप्रेशन देखते ही बन रहे हैं। अहान ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "Boys when @sakshichopraa goes live. (guys this is all in good humor) HAHA।"