''सखियां'' स्टार नेहा मलिक बनी नई सोशल मीडिया सनसनी

9/12/2019 8:06:37 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। पंजाबी मॉडल एक्टर नेहा मलिक आज कल अपने नए अंदाज से अपने फैंस को एंटरटेन करवा रही है। हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हुए उनके फोटोज में वो बिकिनी में नजर आ रही हैं।

उनकी ये हॉट फोटो इंटरनेट पर किसी सनसनी से कम नही है।

नेहा बडी आसानी से हर रोल अदा करती हैं और अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है।

एक्ट्रेस फैशन शो में रैम्पवॉक के लिए भी जानी जाती हैं।

आपको बता दें कि नेहा अपना एक यू- ट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जिसके 10 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर हैं।

नेहा मलिक मुसाफिर में नजर आने वाली हैं,  22 सितंबर,2019 को इसके रिलीज होने की उम्मीद है।

वह इस एक्शन मूवी के लिए खुश नजऱ आ रही है।

नेहा ने अपना करियर 2012 में मॉडलिंग के साथ शुरू किया था।

वह रोज सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को अपडेट देती रहती है। 
 

Smita Sharma