जल्द पूरी होगी लोगों की दुआ, ''बिग बॉस 16'' के घर से कटेगा साजिद खान पत्ता

1/13/2023 12:23:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी का विवादित शो 'बिग बॉस 16' हर बीतते दिन के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है। शो में एंट्री के बाद से लगातार विवादों में रहने वाले साजिद खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि जल्द ही साजिद खान  का बिग बॉस के घर से पत्ता कटने वाला है। साजिद इस हफ्ते शो से बाहर हो सकते हैं।  


लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, साजिद खान का शो से कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है और इसी वजह से अब वह बिग बॉस 16 के घर से बाहर हो जाएंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bigg Boss Khabri 💥 (@mr_khabri)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साजिद खान का कॉन्ट्रैक्ट केवल 15 जनवरी तक ही था। जॉन अब्राहम और शहनाज गिल स्टारर फिल्म 100% की शूटिंग जल्द  शुरू होने वाली है, जिसकी वजह से उन्हें शो छोड़कर जाना पड़ रहा है।

 

बता दें कि साजिद खान ने जब से बिग बॉस के घर में एंट्री की, तब से उन्हें शो से बाहर करने की मांग हो रही है। मीटू मूवमेंट के तहत कई एक्ट्रेसेस ने उन पर संगीन आरोप लगाए थे।
 
 

Content Writer

suman prajapati