B'Day Spcl: कई गर्लफ्रेंड होने के बाद भी 49 की उम्र में कुंवारे हैं साजिद खान, मीटू कैंपेन में उछला

11/23/2019 1:12:23 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड में डांसर के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले साजिद खान आज अपना 49th बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज के समय में वह फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक हैं। 23 नवंबर को जन्मे साजिद ने फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है, लेकिन हाल ही में उनका नाम मीटू कैंपेन में आया था।

साजिद बचपन से ही स्ट्रगल करते रहे हैं, जब वह 6 साल के थे, तब उनके माता-पिता अलग हो गए। इसके बाद 14 साल की उम्र में साजिद के पिता की मृत्यु हो गई।

साजिद की बहन फराह ने फिल्मों में कोरियोग्राफ किया और परिवार को संभाला। उस समय साजिद ने भी डांस शो में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह 10 वीं में 3 बार फेल हुए थे।

कहा जाता है कि साजिद और अजय देवगन एक ही स्कूल में पढ़ते थे और दोनों अच्छे दोस्त हैं। साजिद खान ने दूरदर्शन चैनल के डांस शो में हिस्सा लेकर अपने करियर की शुरुआत की और 1995 में 'मैं भी जासूस’ शो होस्ट करने के बाद, उन्होंने 1996 में म्यूजिकल काउंटडाउन शो 'इक्के पे इक्का’ को होस्ट किया, जो बाद में 'लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज हुआ।

साजिद ने बॉलीवुड में 10 साल पूरे कर लिए हैं और उन्होंने 'हैप्पी न्यू ईयर', 'हे बेबी', 'हाउसफुल', 'हाउसफुल -2', 'डरना जरूरी है', और 'हिम्मतवाला' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। कई गर्लफ्रेंड होने के बाद भी अभी तक साजिद ने शादी नहीं की है। कहा जाता है कि साजिद का अफेयर लंबे समय तक जैकलीन फर्नांडीज के साथ रहा था लेकिन दोनों अलग हो गए थे।

Edited By

Akash sikarwar