बिग बॉस 16 के घर में साजिद खान को याद आया अपना प्यार, अंकित गुप्ता से बयां किया हाल-ए-दिल

12/3/2022 12:23:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्ममेकर साजिद खान शो बिग बॉस 16 में एंट्री के बाद से ही लगातार सुर्खियों में हैं। घर के बाहर संगीन आरोपों को लेकर वह विवादों में रहते हैं तो वहीं घर के अंदर भी वह अपनी अपीयरेंस से लोगों का अटेंशन खींचते हैं। अब हाल ही में बिग बॉस हाउस में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के बीच झगड़ा देख साजिद खान को भी अपने प्यार की याद आ गई।

दरअसल, शो में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के बीच झगड़ा होता है, जिसके बाद अंकित सौंदर्या शर्मा से बात करते हुए हैं कि प्रियंका हमेशा बस गेम की बात करती हैं। टास्क के दौरान जब ये स्टेटमेंट बाहर आया तो एक्ट्रेस आग बबूला हो गईं। अंकित ने प्रियंका को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो बात सुनने को तैयार नहीं होतीं। इस दौरान साजिद खान अंकित को कहते हैं उन्हें प्रियंका को मनाते रहना चाहिए। 

PunjabKesari

 

अंकित ने जब अपनी पूरी बात साजिद खान को बताई तो उन्होंने कहा, इतने छोटे से स्टेटमेंट पर इतना पैनिक क्या होना। इस दौरान साजिद ने अपने रिलेशनशिप को लेकर भी कुछ बातें बताईं। उन्होंने बताया कि रिलेशनशिप में मैं भी इन चीजों से गुजर चुका हूं। मैं कुछ ऐसे रिलेशनशिप में रहा हूं, जहां पर लोग हाइपर हो जाते हैं। हालांकि इस पर अंकित कहते हैं कि उनके और प्रियंका के बीच सिर्फ दोस्ती है, कोई रिलेशनशिप नहीं है। इसके बाद साजिद कहते हैं कि, एक रिलेशनशिप में आप सुना नहीं सकते हैं, आपको सुनना ही पड़ता है।

 

बता दें कि साजिद खान का बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साजिद खान का गौहर खान के साथ रिलेशनशिप था। दोनों सगाई भी हो गई थी। हालांकि ये रिश्ता कुछ दिनों बाद ही टूट गया था।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News