संजय राउत ने कहा- "हरामखोर मीन्स नॉटी", यूजर्स बोले- "फिर तुम तो बहुत ही ज्यादा नॉटी हो"

9/8/2020 1:07:13 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच का विवाद इस समय काफी चर्चा में हैं। संजय राउत कुछ समय पहले  अपने बयान में कंगना के लिए 'हरामखोर' शब्द का यूज किया था।

संजय राउत को उनके इस अभद्र बयान के बाद लोगों ने काफी कुछ सुनाया था। लोगों ने उन्हें कंगना से माफी मांगने को भी कहा था इसी बीच वहीं अब इस पर उन्होंने सफाई दी है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि उनके हरामखोर शब्द का मतलब कोई गाली नहीं बल्कि 'नॉटी और बेइमान' था। संजय राउत के इस बयान के बाद  वो लगातार सोशल मी‌डिया पर ट्रोल किए जा रहे हैं। हरामखोर मीन्स नॉटी कहने पर लोग उनकी जमकर खिंचाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं नॉटी शब्द ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया। देखें लोगों के ट्वीट्स 
 

 

 

 

 

 

बता दें कि सुशांत के निधन के बाद  बाद कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है और उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी। इसके बाद कंगना को लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई थी। हालांकि कुछ लोग कंगना के सपोर्ट में भी आए थे। 


 

 

Smita Sharma