आर बाल्की की घूमर में एक क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगी सैयामी खेर, अभिषेक बच्चन होंगे उनके कोच

2/21/2022 3:31:08 PM

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। अभिषेक बच्चन, सैयामी खेर और शबाना आज़मी अभिनीत आर बाल्की की अगली फिल्म  घूमर की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है।

सैयामी जो पहले बच्चन के साथ ब्रीद : इनटू द शैडो में काम कर चुकी हैं, एक बार फिर स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।सूत्रों के अनुसार, खेर जो खेल के प्रति उत्साही हैं, फिल्म में एक क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगी और अभिषेक बच्चन उनके कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

सैयामी ने महाराष्ट्र के लिए स्कूल स्तर पर क्रिकेट खेला है। अभिनेत्री ने राष्ट्रीय टीम चयन में भी जगह बनाई, लेकिन उन्होंने इसके बजाय बैडमिंटन राज्य चैंपियनशिप का विकल्प चुना।

इसके अलावा सैयामी खेर,  ताहिरा कश्यप की आने वाली फिल्म शर्माजी की बेटी और अश्विनी अय्यर तिवारी की फाडू का हिस्सा हैं।  वह ब्रीद: इनटू द शैडो और हाइवे में आनंद देवरकोंडा के साथ भी दिखाई देंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Deepender Thakur


Recommended News

Related News