शॉकिंग सीक्रेट: 10 साल की उम्र में ट्रांसवुमन सायशा शिंदे संग हुई थी छेड़खानी, एक फैमिली मेंबर ने की थी घिनौनी हरकत

3/13/2022 12:53:31 PM

मुंबई: मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू के फिनाले की ड्रेस डिजाइन करने वाली डिज़ाइनर सायशा शिंदे इन दिनों बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के रियालिटी शो लाॅकअप में नजर आ रही हैं। सायशा एक ट्रांसवुमन हैं जो कि अपना जेंडर चेंज करवाकर लड़के से लड़की बनी हैं। शो में सायशा ने अपनी जर्नी के बारे में खुलकर बात की है। हाल ही में सायशा ने एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुन सबके पैरों तले जमीन खिसक गई।

PunjabKesari

दरअसल, शो में एलिमिनेशन से बचने के लिए हर कंटेस्टेंट को एक शॉकिंग सीक्रेट बताना पड़ता है। ऐसे में सायशा ने भी अपनी लाइफ से जुड़े सीक्रेट को बताया। सायशा शिंदे ने बताया कि जब वह 10 साल की थीं तो एक फैमिली मेंबर ने उन्हें मोलेस्ट किया था। हालांकि सायशा ने उस शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया।

PunjabKesari

अपनी लाइफ के सीक्रेट के बारे में सायशा शिंदे ने कहा-'10 साल की उम्र में मेरा घर के ही एक सदस्य ने शोषण किया था। वह एक करीबी फैमिली मेंबर था। वो मेरे से कुछ साल ही बड़े थे। सवाल ये उठता था कि कुछ साल बड़े थे तो क्या वो मोलेस्टेशन हुआ? कुछ साल बाद समझने के बाद मैंने समझा कि वो मोलेस्टेशन ही था।'

PunjabKesari

सायशा की बात सुनने के बाद कंगना ने पूछा कि क्या उन्होंने कभी उस शख्स से इस पर बात की या अब उसे कन्फ्रंट करना चाहेंगी? इसके जवाब में सायशा बोलीं- 'मैंने उन्हें कन्फ्रंट नहीं किया। मुझे लगा कि मैंने भी उन्हें हिंट्स दिए होंगे कि उनको ऐसा लगा। अब जो ये बात यहां आई है तो उनको पता चल ही गया होगा।'

PunjabKesari

सायशा शिंदे ने आगे कहा- 'वह चाहती हैं कि वो इंसान यह जाने कि स्वप्निल और सायशा दो अलग पर्सनैलिटी हैं। जब बात ऐसे मुद्दों पर बोलने की आती है तो उन्हें जरा हिचक नहीं होती है पर वह इसलिए उस शख्स के नाम का खुलासा नहीं कर सकतीं क्योंकि बात फैमिली की है।'

PunjabKesari

गौरतबल है कि सायशा का असली नाम स्वप्निल शिंदे है। किन उन्होंने जेंडर चेंज ऑपरेशन करवा लिया और फिर लड़के से लड़की बन गईं और अपना नाम सायशा रख लिया। घरवाले इस जर्नी में सायशा के सपोर्ट में खड़े रहे और ये नया नाम भी मां ने सोचा। सेक्स चेंज करने के बाद उन्होंने लिखा था- NIFT में मेरे शुरुआती दिन थे। उम्र के 20वें पड़ाव पर मुझे अपनी सच्चाई स्वीकार करने का साहस मिला। मैं सचमुच खुश हूं। मैंने शुरुआत के कुछ साल खुद को गे मानते हुए बिताए। मैं पुरुषों के प्रति आकर्षित थी। लेकिन आज से 6 साल पहले मुझे खुद के बारे में पता चला कि मैं गे नहीं, ट्रांसवुमन हूं। मैं आप सभी को यह बताना चाहती हूं की मैं गे नहीं हूं, मैं एक ट्रांसवुमन हूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News