अब ऐसी दिखने लगी है फिल्म ''सैराट'' की एक्ट्रेस, मेकओवर देख लगेगा झटका

7/20/2018 6:18:15 PM

मुंबई: मराठी फिल्म एक्ट्रेस रिंकू राजगुरु एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। फिल्म सैराट में उन्होंने अपनी मासूमियत और शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता था। रिंकू की इन दिनों कई तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं।

 

 

इन तस्वीरों में उनका मेकओवर साफ देखने को मिला।  वह पहले से ज्यादा स्टाइलिश और स्मार्ट हो गई हैं। रिंकू ने अपना वजन भी घटाया है। 

 

 

बता दें कि सैराट रिंकू की पहली फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने 2017 में आई कन्नड़ मूवी में काम किया। ये कन्नड़ मूवी सैराट का ही रीमेक थी। सैराट के लिए रिंकू को बेस्ट एक्ट्रेस का मराठी फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

 

 

 

सैराट में रिंकू के अपोजिट आकाश ठोसर ने काम किया था। दोनों की केमिस्ट्री को सभी ने काफी पसंद किया। 

 


Punjab Kesari