साइना नेहवाल की बायोपिक से परिणीति चोपड़ा का फर्स्ट लुक वायरल, बैडमिंटन प्लेयर बोलीं-''मेरी हमशक्ल''

11/6/2020 9:16:35 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी। हाल ही में बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल ने अपनी बायोपिक का नया लुक शेयर किया है।

सायना ने परिणीति की तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर में परिणीति छोटे बालों में हेयरबैंड लगाए दिख नजर आ रही हैं। उनका फेशियल एक्सप्रेशन बहुत कुछ बयां कर रहा है। इस तस्वीर के शेयर करते हुए सायना नेहवाल ने लिखा-'मेरी हमशक्ल।' 

बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने बीते साल फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। पहले इस फिल्म में श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया था और बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। इसके बाद परिणीति ने बैडमिंटन  ट्रेनिंग लेने के अलावा साइना नेहवाल की जिंदगी के बारे में जानने की कोशिश की।

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'जबारिया जोड़ी' में नजर आई थीं। साइना नेहवाल की बायोपिक के अलावा परिणीति हाॅलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के हिंदी रीमेक में दिखाई देंगी। 

Smita Sharma