कपिल-गिन्नी के रिसेप्शन में ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं साइना नेहवाल, तस्वीरें आईं सामने

12/25/2018 3:16:18 PM

मुंबईः कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की थी। जालंधर में हुई इस शादी में कपिल और गिन्नी के करीबी ही शामिल हो सके थे। अब कपिल शर्मा सोमवार को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन दे रहे हैं।

इस रिसेप्शन में बालीवुड और टीवी जगत के कई सेलेब्स शामिल हो रहे हैं। रिसेप्शन में बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल भी पहुंची। इस दौरान साइना जैसे ही इवेंट पर आईं सभी की निगाहें उन पर थम गईं।

पार्टी में साइना स्लिवर कलर का लहंगा पहने हाॅट अवतार में दिखीं। फैंस उनकी तस्वीरें को काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ ही दिन पहले प्रियंका और निक जोनस की रिसेप्शन पार्टी में साइना और कश्यप पहली बार किसी फंक्शन में साथ नजर आए थे।


बता दें कि साइना नेहवाल ने इसी 16 दिसंबर को पारुपल्ली कश्यप से शादी की थी। जिसके बाद उन्होंने भी एक शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था।

Konika