सैफ-करीना के लाडले ने जीता मैच: ताइक्वांडो में तैमूर ने दिखाए दांव-पेच, माथा चूम शाहरुख ने पटौदी खानदान के बड़े नवाब पर लुटाया प्यार

10/17/2022 9:37:02 AM

मुंबई: बी-टाउन स्टार्स की तरह ही उनके बच्चे भी हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े तैमूर अली खान तो सबसे चर्चा में रहने वाले स्टार किड हैं। बचपन से ही तैमूर पैपराजी फेवरेट हैं। उनकी तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो जाती हैं।

हाल ही में तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वह शाहरुख खान के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल, रव्वार को मुंबई में एक ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई, जिसमें तमाम सेलिब्रिटीज बच्चों ने हिस्सा लिया था। 

इस ताइक्वांडो प्रतियोगिता में करीना के लाडले तैमूर ने हिस्सा लिया। तैमूर अली खान के मैच के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले ताइक्वांडो के दौरान ड्रेस में काफी अच्छे लगे रहे थे।

तैमूर ने अपने प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्कर दी।  उन्होंने ताइक्वांडो में दांव-पेच दिखाए और जीत अपने नाम की। वहीं तैमूर को  शाहरुख खान ने मेडल पहनाया।शाहरुख ने टिम तो मेडल पहनाने से पहले हाथ मिलाया। फिर घुटनों पर बैठ उनका माथा चूमा। 

 

Content Writer

Smita Sharma