इस वजह से सैफ अली खान बदल सकते हैं बेटे तैमूर का नाम !

2/23/2017 9:46:35 PM

मुंबई: पिछले साल 20 दिसंबर को करीना कपूर ख़ान ने बेटे तैमूर को जन्म दिया था और उसके बाद से ही यह स्टार किड चर्चा में है। आपको याद होगा कि सैफ़ और करीना के बेटे तैमूर के नाम को लेकर सोशल मीडिया में काफी हंगामा हुआ था। अपने ताज़ा बयान में सैफ़ अली ख़ान ने साफ़ कर दिया है कि अगर ज़रूरत पड़ी तो वो तैमूर का नाम बदल सकते हैं।

अभिनेता सैफ अली खान ने कहा है कि यदि जरुरी लगा तो वो तैमूर का नाम बदल देंगे। यह पहला मौका है जब तैमूर के नाम को लेकर सैफीना के दो तरह के मत सामने आए हैं। बता दें शुरुआत में ही कई लोगों ने इस नाम को लेकर विरोध जताया था। लोगों की राय था कि कोई भी अपने बेटे का नाम किसी आक्रमणकारी के नाम पर कैसे रख सकता है। 

सैफ ने मजाक में कहा भी था कि यह तो बिल्कुल ऐसा है कि मुझे नाम रखने से पहले एक डिस्क्लेमर लगाना था कि इस नाम का किसी भी जीवित या मृत आदमी से कोई संबंध नहीं है। जैसा फिल्मों में होता है। मगर अब एक अंग्रेजी अखबार में सैफ ने कहा कि अभी भी मुझसे मेरे बेटे के नाम को लेकर सवाल किया जाता है। मैंने एक बार इसे बदलने का विचार किया था मगर करीना ने मना कर दिया।

सैफ ने बताया, 'करीना ने कहा कि लोग आपके विचार का सम्मान करते हैं, इसलिए आप ऐसा नहीं कर सकते।' मगर सैफ मानते हैं कि उनकी परेशानी की वजह लोग नहीं है बल्कि वो इस बात को मुद्दा नहीं बनाना चाहते हैं। हो सकता है कि तैमूर को स्कूल में भी दिक्कतों का सामना करना पड़े। वो अभी भी नाम बदलने को लेकर विचार कर रहे हैं।'

सैफ ने बताया, 'मेरी बेटी ने कहा कि आप क्यों नहीं कहते कि 'तैमूर' का नाम 'तिमुर लंग' के नाम पर नहीं रखा गया। सैफ ने मजाक में हंसते हुए कहा कि 'तिमुर लंग' के एक बेटे का नाम शाहरुख था। यहां किसी को शाहरुख के नाम से दिक्कत नहीं है।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News