खानदानी पैलेस में होगा तैमूर के जन्मदिन का जश्न, पटौदी रवाना हुए

12/17/2017 10:14:20 AM

मुंबईः करीना कपूर खान और सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान 4 दिनों के बाद यानि 20 दिसंबर को एक साल के हो जाएंगे। अपने नन्हें नवाब का पहला जन्मदिन मनाने के लिए करीना और सैफ, बेटे तैमूर के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। ये तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट की हैं। 

तैमूर अली खान आज की तारीख में बॉलीवुड के सबसे क्यूटेस्ट स्टार किड हैं। वो बस एक बार नजर आएं सबकी नजर बस उनपर ठहर जाती है। सैफ अली खान और करीना कपूर तैमूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए और ऐसा माना जा रहा है कि वो तैमूर को लेकर पटौदी पैलेस भोपाल गए हैं जहां पटौदी पैलेस में ही उनका पहला जन्मदिन मनाया जाएगा।सबसे खास बात ये है कि तैमूर बिल्कुल अपने पापा की तरह कपड़े पहने थे और जूनियर नवाब लग रहे थे।

तैमूर हमेशा की तरह बेहद क्यूट और मिनी सैफ अली खान लग रही थे। उनकी ये तस्वीरें भी धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। करीना कपूर भी इस दौरान बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।