आखिर क्यों मीडिया पर नही आएगी तैमूर की कोई भी तस्वीर, आप भी जानें

10/27/2018 10:54:03 PM

मुंबईः सैफ अली खान और करीना कपूर का बेटा तैमूर उनसे ज्यादा खबरों में रहता है। छोटी सी उम्र में सेलेब्रिटी बन चुके तैमूर के किस्से अक्सर सुनने को मिलते रहते हैं। उनकी हर अदा को सभी देखना पसंद करते हैं। तैमूर अली खान इंटरनेट पर काफी पॉप्युलर हैं। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है क्योंकि वह हैं ही बेहद क्यूट। इंटरनेट पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है लेकिन खबर है कि तैमूर की तस्वीरें और विडियोज अब लोगों को नहीं दिखाई देंगे। 

 



खान परिवार के एक करीबी सोर्स ने बताया है कि तैमूर के डैडी सैफ अली खान ने पैपराजी से रिक्वेस्ट की है कि अब वे ऐसा न करें क्योंकि इस उम्र में तैमूर अपने दिमाग में चीजें बैठाने लगे हैं।

 

 

बतौर पैरंट्स सैफ और करीना नहीं चाहते कि वह अभी से पैपराजी कल्चर समझने लगे और इससे प्रभावित हो। अभी तक वह फ्लैश की चमक को एंजॉय करते रहे उनके लिए यह सब नया था लेकिन क्योंकि अब वह बड़े हो रहे हैं तो वे नहीं चाहते कि तैमूर को इसकी आदत पड़े। 

 

Pawan Insha