बचपन में बेहद गोलू मोलू थी सारा अली खान, मां अमृता की गोद में बैठ यूं खिलखिलाती दिखीं एक्ट्रेस

6/6/2021 7:51:33 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की लाडली सारा अली खान आझ किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सारा ने फिल्म 'केदारनाथ' से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने पहली ही फिल्म से सारा फैंस के दिलों में घर कर गई थी। इस फिल्म में सारा दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं।

एक्टिंग के साथ-साथ सारा अपने लविंग नेचर की वजह से भी फैंस के बीच में छाईं रहती हैं। सारा अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इसी बीच सारा की एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saba (@sabapataudi)

 

ये तस्वीर उनके बचपन के दौरान की है। इस तस्वीर को सारा की बुआ ने शेयर किया है। तस्वीर में नन्हीं सारा मां की गोद में बैठी  खिलखिलाती नजर आ रहीं हैं। तस्वीर को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि सारा बचपन में बेहद गोलू मोलू थीं। सारा के चेहरे पर जो मासूमियत इस तस्वीर में दिख रही है वो आज भी उनके चेहरे पर नजर आती है।सारा की इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए सबा ने लिखा- 'एक मां के लिए उसका पर्यावरण उसका बच्चा ही है।'

इसके साथ उन्होंने सारा और अमृता सिंह को भी हैश टैग किया। अब सारा की तस्वीर सामने हो और तो फैंस बिना प्यार जताए नहीं रह पाते हैं। सारा की इस तस्वीर पर एक फैन ने लिखा- 'क्यूट बेटी सुंदर मां।' एक फैन ने लिखा- 'ऑ....सो क्यूट।'

वहीं एक और फैन ने लिख- 'इतनी प्यारी याद हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका धन्यवाद।' बहुत से लोगों ने ये भी कहा कि सारा में तैमूर की झलक दिख रही है।

सारा अली खान अपनी मां अमृता के बेहद करीब हैं। वो पिता सैफ से ज्यादा मां अमृता के साथ रहीं हैं और यही वजह है कि वो अपनी मां से ज्यादा लगाव रखती हैं। हालांकि सारा अपने माता पिता दोनों के साथ बराबर का संबंध बनाकर रखती हैं। अक्सर उन्हें सैफ के घर आते जाते देखा गया है वहीं स्टेप माॅम करीना के साथ भी उनका अच्छा रिश्ता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा आखिरी बार डेविड धवन की फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में वरुण धवन उनके हीरो बने थे। ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। वहीं सारा बहुत जल्द फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष हैं। 


 

Content Writer

Smita Sharma