जब 11 साल की उम्र में सैफ के साथ एक लड़के ने की थी एेसी हरकत, रोकर गुजारी थी पूरी रात

3/23/2018 5:31:17 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने हाल ही में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान अपने बोर्डिंग स्कूल का एक्सपीरियंस शेयर किया। 

उन्होंने बताया, 'मैं इंग्लैंड के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ता था। स्कूल की पहली रात को ही एक गुडलुकिंग लड़का मेरे पास आया।

उसने मुझसे कहा कि मैं बहुत क्यूट और चिकना हूं। वह मेरे साथ सोना चाहता है-सेम बेड पर। इतना सुनते ही सैफ रोने लगे। बाद में उन्हें अहसास हुआ कि यह सिर्फ एक प्रैंक था। सैफ के लिए यह सब बहुत फनी था। कुछ समय बाद तैमूर भी पढ़ाई के लिए विदेश चले जाएंगे। 

बता दें कि सैफ अली खान ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। जिसमें 'बुलेट राजा', 'रेस 2', 'रेस', 'कॉकटेल', 'आरक्षण', 'लव आजकल', 'टशन', 'फैंटम', 'परिनीता', 'कल हो न हो', 'दिल चाहता है' जैसी फिल्में शामिल हैं। सैफ की परवरिश भी राजशाही घराने में हुई थी। इसीलिए वो छोटे नवाब के नाम से मशहूर हैं।  फिर उन्होंने करीना से शादी कर ली और अब वह अपनी पत्नी और बेटे तैमूर के साथ काफी खुश हैं। 

Punjab Kesari