किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है सैफ की लव-स्टोरी, 12 साल बड़ी अमृता और 10 साल छोटी करीना बनी एक्टर की बेगम

8/16/2019 2:28:30 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर  सैफ अली खान आज अपमा 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सैफ हमेशा अपने अंदाज और लुक्स की वजह से चर्चा में रहते हैं। स्टाइल के साथ-साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहे। उन्होंने अमृता सिंह से शादी की जो उनसे उम्र में 12 साल बड़ी थीं। मगर ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। सैफ के बर्थडे पर जानें उनकी और अमृता की लव-स्टोरी...

सैफ अली खान ने 1991 में अमृता सिंह के साथ शादी रचाई थीं। दोनों की शादी लगभग 13 साल चली और बाद में दोनों अलग हो गए। सैफ की मुलाकात अमृता से तब हुई जब एक्ट्रेस बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम थीं और अपने करियर की ऊंचाईयों पर थीं जबकि सैफ उस समय स्ट्रगल कर रहे थे।

 

बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी और सैफ अमृता को पसंद करने लगे थे। इस समय सैफ की उम्र 21 साल थी जबकि अमृता सिंह 33 साल की थीं। अमृता से पहली बार मिलने के बाद ही सैफ उन्हें पसंद करने लगे थे और इसलिए उन्होंने अमृता से मिलने के कुछ दिन बाद उन्हें फोन कर पूछा कि क्या वो उनके साथ डिनर पर चलेंगी?

अमृता ने बहुत प्यार से उन्हें इंकार करते हुए कहा कि वो डिनर पर बाहर नहीं जातीं लेकिन डिनर के लिए वो एक्ट्रेस के घर आ सकते हैं। खबरें हैं कि इसी रात सैफ ने अमृता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था और अमृता ने भी खुशी खुशी उन्हें हां कह दिया। लेकिन उनकी शादी आसान नहीं थी। अमृता सैफ से उम्र में 12 साल बड़ी थीं और इसी वजह से सैफ के माता पिता दोनों की शादी के सख्त खिलाफ थे।

दोनों शादी करने का फैसला कर चुके थे इसलिए 1991 में दोनों ने शादी कर ली. अमृता ने अपने करियर भूलकर अपने परिवार पर ध्यान दिया. दोनों के दो बच्चे हुए बेटी सारा खान और बेटा इब्राहिम अली खान। लेकिन सैफ और अमृता की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई। साल 2004 में सैफ और अमृता अलग हो गए। उनके तलाक के लिए सैफ अली खान की इटैलियन गर्लफ्रेंड रोज़ा को जिम्मेदार ठहराया गया।


करीना संग शादी

इसके बाद साल 2007 में सैफ ने करीना कपूर को डेट करना शुरू किया। दोनों ने एक- दूसरे को लगभग 5 साल तक डेट करने के बाद साल 2012 में शादी कर ली। साल 2016 में करीना ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम तैमूर अली खान है। 

काम की बात करें तो सैफ की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' का दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है। इसके अलावा सैफ 'जवानी जानेमन', 'लाल कप्तान','तानाजी द अनसंग वाॅरियर','भूत पुलिस' में नजर आएंगे।

Smita Sharma