जंगली सूअर शिकार मामले में फंसे सैफ अली खान, पुलिस कर रही है मामले की जांच

6/10/2018 5:31:44 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रर सैफ अली खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। सैफ अभी काला हिरण शिकार मामले से बरी हुए थे कि अब जंगली सूअर के शिकार मामले में फंस गए हैं। इंटरपोल से नोटिस जारी होने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने सैफ अली खान का बयान दर्ज कर लिया है।

 

 

खबरों के मुताबिक बुल्गारिया सरकार ने हाल ही में इंटरपोल को एक जंगली सूअर शिकार मामले में सैफ का बयान लेने के लिए कहा। सैफ का बयान एक गवाह के तौर पर दर्ज किया गया है। 

 

 

बता दें कि बुल्‍गारिया पुलिस ने उस एजेंट को गिरफ्तार किया है, जिसने सैफ के लिए जंगली सूअर का शिकार किया था। शिकार करने के लिए जरूरी लाइसेंस और परमिट नहीं लिया गया था। बुल्गारिया पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इसमें सैफ को गवाह बनाया गया है।

 

 

 

Punjab Kesari