चौथे बच्चे जहांगीर के जन्म को लेकर सैफ अली खान का बयान-''वो मेरी लॉकडाउन की उपलब्धि''

9/14/2021 1:20:08 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान इसी साल दूसरे बेटे के पैरेंट्स बने हैं। कपल ने अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर रखा है। कुछ दिन पहले ही सैफ पत्नी करीना और बेटे जहांगीर-तैमूर के साथ मालदीव में वेकेशन मनाने गए थे। तैमूर की तरह ही जहांगीर की भी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। वहीं अब हाल ही में सैफ ने अपने दूसरे बेटे को लेकर ऐसा स्टेटमेंट दिया है जिसे सुन कर आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।

सैफ ने जहांगीर को लॉकडाउन की उपलब्धि बताया। दरअसल, सैफ अली खान हाल ही में अपनी रिलीज हुईं फिल्म 'भूत पुलिस' के प्रमोशन के लिए काॅमेडियन कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा में पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस भी थीं। शो के दौरान जब कपिल ने सैफ से पूछा कि लॉकडाउन में उन्होंने क्या-किया किया तो सैफ ने कहा-'पहले लॉकडाउन में उन्होंने फ्रेंच सीखी और कुकिंग की। वहीं दूसरे लॉकडाउन में बच्चा हो गया। जहांगीर लगता है मेरे लॉकडाउन की उपलब्धि है।'

जानकारी के लिए बता दें कि जहांगीर सैफ की चौथी संतान हैं। सैफ के पहली पत्नी यानि एक्ट्रेस अमृता सिंह से दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम हैं। वहीं जहांगीर से पहले करीना से सैफ का 1 और बच्चा है जिसका नाम तैमूर हैं। 

तैमूर की तरह जहांगीर नाम पर भी हुआ खूब विवाद 

करीना ने जब बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा गया था तब काफी विवाद हुआ था और उसके बाद हाल ही में जब छोटे बेटा का नाम जहांगीर के बारे में सबको पता चला तब भी काफी विवाद हुआ। इस विवाद पर करीना ने ने  दोनों बेटों के इन नाम को रखने की वजह बताई। करीना का कहना है कि उनके दोनों बेटे काफी प्यारे हैं और तैमूर और जहांगीर नाम उन्हें काफी प्यारे लगे थे इसलिए उन्होंने ये नाम रखे। 

बता दें कि जहांगीर के जन्म से पहले सैफ और करीना ने ये फैसला किया था कि वह उन्हें मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखेंगे लेकिन अब करीना पब्लिक प्लेस पर कभी भी फोटोग्राफर्स के सामने जहांगीर का चेहरा नहीं छिपाते हैं। 
 

Content Writer

Smita Sharma