अब खुद कार ड्राइव करेंगे डेढ़ साल के नन्हें तैमूर, पापा सैफ ले आए SUV

2/12/2018 10:32:13 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अपनी क्यूटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में ही रहते हैं।

फिर चाहे वो दिल जीतने वाली शरारतें हो या फिर अपने ड्रेसिंग सेंस से सबको इंप्रेस करना हो, तैमूर इन सब मामलों में एकदम परफेक्ट हैं। हाल ही में नन्हें तैमूर को उनके पापा ने गिफ्ट दिया है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। 

बताया जा रहा है कि पापा सैफ अपने लाडले के लिए एक कार लेेकर आए हैं। खबरों की मानें तो यह कार कोई ऐसी वैसी नहीं बल्कि SUV है। इस कार को सैफ ने खास ऑर्डर देकर छोटे साइज में बनवाया है और नन्हें तैमूर को तोहफे के तौर पर दिया है।

यह तोहफा इसलिए भी बेहद खास हो जाता है क्योंकि सैफ अपने बेटे के लिए पहली बार कोई तोहफा लाए हैं। बता दें कि यह तस्वीरें करीना की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के घर के बाहर की हैं जहां पर दो लोग तैमूर की ब्रांड न्यू कार को उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं।