Children’s Day: सैफ ने तैमूर के लिए खरीदा इतने करोड़ का गिफ्ट, देखें Video

11/14/2017 12:08:50 PM

मुंबई: आज भारत में जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे। इस मौके पर नवाब सैफ अली खान ने अपने छोटे बेटे तैमूर के लिए एक बहुत ही खूबसूरत तोहफा खरीदा है। कल शाम सैफ को मुंबई में एसआरटी की एक कार खरीदते हुए स्पॉट किया गया। इसके बाद जब सैफ ने इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''इस कार के पीछे एक बेबी सीट है तो मैं सोच रहा हूँ कि तैमूर को इसमें बिठाकर घुमाने ले जाउँगा।”

इतना ही नहीं सैफ से जब चिल्ड्रेन्स डे पर तैमूर के लिए तोहफे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मैं सोच रहा हूँ कि मैं उसे ये कार दे दूं क्योंकि उसे सिक्योरिटी की भी काफी जरुरत है। साथ में इसमें बेबी सीट भी है। मैं बहुत एक्साइटेड हूं इसे खरीद कर। मैं ये गाड़ी तैमूर के लिए रखूंगा।'' इसके बाद सैफ ने कहा कि उन्हें लगता है कि तैमूर को इस कार का रंग जरूर पसंद आएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News