घर पर बेटों के साथ चिल करते नजर आए सैफ-करीना, तैमूर और जेह के मस्ती भरे अंदाज ने जीता फैंस का दिल

4/26/2022 1:50:59 PM

मुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान काम के साथ-साथ अपनी लाइफ को खूब एंजॉय भी करते हैं। कपल अपनी फैमिली को खूब पूरा टाइम देते हैं। हाल ही में सैफ और करीना तैमूर और जेह के साथ चिल करते नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


पहली तस्वीर करीना जेह के साथ नजर आ रही है। एक्ट्रेस व्हाइट शर्ट और शॉर्ट्स में दिखाई दे रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने बन बनाया हुआ है। एक्ट्रेस प्यार से बेटे जेह को निहारती हुई नजर आ रही है। जेह बेहद क्यूट लग रहे हैं। दूसरी तस्वीर में करीना पूल किनारे तैमूर के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। तैमूर बाथरोब और शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। करीना तैमूर के साथ बैठकर कुछ खाती हुई दिखाई दे रही है। अन्य तस्वीर में सैफ तैमूर के साथ पोज दे रहे हैं। एक्टर व्हाइट टी-शर्ट और ऑरेंज शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में करीना के खूबसूरत घर की झलक भी देखने को मिल रही है। करीना की फैमिली के साथ पूल पार्टी की तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। 


बता दें हाल ही में सैफ और करीना तैमूर के साथ सोहा अली खान और कुणाल खेमू के बुक लॉन्च में भी पहुंचे थी, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं थी। नन्हे तैमूर भी बुआ और फूफा की बुक को प्रमोट करते नजर आए थे। काम की बात करें तो करीना बहुत जल्द फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस आमिर खान के साथ नजर आएगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

Content Writer

Parminder Kaur