GHKPM: सई ने डॉक्टर सत्या से किया अपने प्यार का इजहार, उधर मिशन पर घायल हुआ विराट

4/5/2023 3:05:13 PM

नई दिल्ली।  टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के लेटेस्ट ट्रैक को दर्शक काफी एंजॉय कर रहे हैं। सई और सत्या के बीच की नजदीकियां धीरे-धीरे बढ़ने लगी हैं। ऐसे में सई सत्या के साथ एक रोमांटिक प्रैंक करती है। उधर विराट सई को प्रपोज करने की योजना बनाता है। लेकिन इसी बीच वह एक मिशन पर चला जाता है। यहां पहुंचकर विराट की जान खतरे में पड़ जाती है। वह मानता है कि अगर वह यहां से सही सलामत घर वापस पहुंचा तो वह सई के लिए ही बचेगा।

सई ने सत्या से किया अपने प्यार का इजहार
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट सई से मिलने के लिए तैयार हो रहा होता है। जहां उसे सई की पुरानी यादें याद आ जाती हैं। लेकिन सामने उसे पाखी दिखाई देती है। पाखी खुद को विराट के लिए बदलने की कोशिश कर रही है। लेकिन अब विराट पाखी को डिवोर्स देने का पूरा मन बना चुका है। वह घर से निकलता है तो सवि और वीनू उसे अच्छा लगने का कॉम्पलिमेंट देते हैं। उधर पाखी सत्या के साथ मजेदार प्रैंक करती है। वह सत्या के कैबिन में पेशेंट बनकर एंट्री करती है। सई कहती है कि आप न बिल्कुल सही कह रहे थे कि आपका यह जादू आपका यह चार्म मुझपर चल गया है। और अब मैं नहीं चाहती कि आपका जादू किसी और पर चले। इस पर सत्या कहता है कि आपने मेरी फैमिली की बात को सीरियसली ले लिया। सई की बात सुनकर सत्या हैरान रह जाता है और उसे पसीना आने लगता है। इधर विराट सई को पिक करने अस्पताल पहुंच जाता है।

विराट ने किया रोमांटिक सेटअप
सई सत्या के साथ नस काटने का नाटक करती है जिसे डॉक्टर सत्या सीरियसली ले लेते हैं। इसके बाद सई सत्या से कहती है कि वह इतने हैंडसम नहीं है  कि उनके लिए वह अपनी नस काट लेगी। वहीं विराट सई को लेकर एक अच्छी सी जगह  जाता है। जहां उसने पहले से ही सारी चीजें प्लैन करके रखी होती हैं। विराट सई के लिए चाय और नूडल्स बनाता है और उसे पुरानी बातों को याद दिलाता है। इस पर सई कहती है कि पुरानी बातों को याद करने का कोई फायदा नहीं है। सई वहां से जा ही रही होती है कि विराट उसका हाथ पकड़ लेता है। और कहता है कि वह उसकी बात बिना सुने नहीं जा सकती है। ऐसे में विराट को पाखी का फोन आ जाता है।

क्या है बप्पा का इशारा
शो के प्रीकैप में दिखाया जाता है कि विराट एक मिशन पर चला जाता है। जहां नक्सली और पुलिस के बीच मुटभेड़ होती है। टीवी पर इस खबर को देखकर सई विराट के लिए काफी परेशान होती है। उधर विराट मिशन पर सई की फोटो देखकर कहता है कि वह अपने मन की बात उसे बता नहीं पाया, लेकिन अगर वह इस मिशन से सही सलामत घर पहुंचता है तो बप्पा का इशारा समझेगा कि वह सिर्फ सई के लिए लौटा है। बाद में दिखाया जाता है कि विराट को गोली लग जाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News