साई पल्लवी के बेबाक बोल-''कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और मॉब लिंचिंग में कोई फर्क नहीं, दोनों गलत'', एक्ट्रेस के बयान पर मचा घमासान

6/16/2022 2:02:35 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस साई पल्लवी साउथ इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस को एक्टिंग और लुक्स से लेकर उनका हर अंदाज खूब पसंद आता है। हाल ही में साई ने कश्मीरी पंडितों की हत्या और मॉब लिंचिंग पर ऐसा बयान दिया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।


हाल ही में एक इंटरव्यू में साई पल्लवी ने कहा, ‘बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में दिखाया गया है कश्मीरी पंडितों पर किस तरह अत्याचार हुआ और उनकी हत्या हुई। वहीं कुछ वक्त पहले गाय ले जाने वाले मुस्लिम शख्स को बड़ी बेदर्दी से पीटकर उससे जय श्री राम के नारे लगाने को कहा गया था। ये दोनों ही गलत है और धर्म के नाम पर ये हिंसा है।’


पल्लवी आगे कहती हैं, ‘मैं एक सामान्य माहौल में पली बढ़ी हूं। मैंने लेफ्ट विंग और राइट विंग के बारे में बहुत कुछ सुना है, लेकिन ये नहीं कह सकती कि कौन सही है और कौन गलत है। आपको पीड़ितों की रक्षा करने की जरूरत है। अगर आप एक अच्छे इंसान हैं, तो आपको नहीं लगता कि वही सही हैं। मेरा मानना है कि केवल दो समान लोगों के बीच लड़ाई हो सकती है लेकिन दो अलग लोगों के बीच नहीं हो सकती।’


 

 

एक्ट्रेस का ये इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनके एक फैन ने लिखा, ‘साउथ स्टार्स ही सच बोलना जानते हैं।’ वहीं कुछ उनके इस बयान पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 


आपको बता दें, साई पल्लवी काफी सारे प्रोजेक्ट पर काम कर रही है जिसमें वो जल्द नजर आने वाली हैं।


वर्कफ्रंट पर, साई पल्लवी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विराट पर्वम’ के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में साई सुपरस्टार राणा दग्गुबाती के साथ अहम रोल में नजर आएंगी। 


 

Content Writer

suman prajapati