Pictures: ''विराट-पाखी'' के रिसेप्शन में पहुंची ''सईं'' ने लूटी महफिल, आनस्क्रीन पति संग ऐश्वर्या ने यूं दिए पोज

12/3/2021 3:40:34 PM

मुंबई: 'सीरियल गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा पति पत्नी बन चुके हैं। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने 30 नवंबर को परिवार के कुछ खास लोगों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। कपल की शादी मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुईं थीं। कपल की शादी की तस्वीरों और वीडियोज ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शादी के बाद अब कपल ने बीती रात  इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया।

इस रिसेप्शन पार्टी में सीरियल गुम है किसी के प्यार में की पूरी टीम नए नवेले जोड़े से मिलने पहुंची। पार्टी में नील भट्ट ब्लू एंड ब्लैक आउटफिट में हैंडसम दिखे। वहीं नई नवेली दुल्हन ऐश्वर्या लाइट ब्लू गाउन में प्रिसेंस दिखीं।

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा से मिलने के लिए सम्राट भी इस पार्टी में पहुंचा था। तस्वीर में ऐश्वर्या शर्मा अपने ऑनस्क्रीन पति के साथ पोज दे रही हैं।ऑनस्क्रीन पति सम्राट के अलावा ऐश्वर्या की ऑनस्क्रीन सौतन सई भी पहुंची थी।

सई यानी आयशा सिंह ने आते ही इस पार्टी में रंग जमा दिया। कलरफुल लहंगे में आयशा सिंह खूबसूरत लग रही हैं।  पार्टी में आयशा ने जमकर धमाल मचाया। 

रेखा ने मारी धांसू एंट्री

एवग्रीन ब्यूटी रेखा सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में के लिए कुछ प्रोमो में काम कर चुकी है और इसीलिए वह इस शो से जुड़ी हैं। ऐसे में वह नील और ऐश्वर्या की पार्टी में पहुंची।  नील भट्ट और ऐश्‍वर्या के लिए भी रेखा का आना किसी सरप्राइज से कम नहीं था।

View this post on Instagram

A post shared by sairat ❤ (@sairat_sp)

 रेखा को पार्टी में देख दोनों हैरान रह गए। नई नवेली दुल्हन ऐश्वर्या तो रेखा को देख चीख पड़ी। दोनों पहले रेखा जी के गले लगे फिर पैर छुकर उनका आशीर्वाद लिया। रेखा हमेशा की तरह कांजीवरम साड़ी में शिरकत की। बालों में गजरा, मांग में टीका, हाथों में चूड़ियां पहने जब रेखा मंच पर पहुंची तो वहां मौजूद सभी की निगाहें थम सी गईं।

पार्टी में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा एक दूसरे के साथ जमकर रोमांस करते नजर आए। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा तस्वीर में एक परफेक्ट कपल की तरह पोज दे रहे हैं।नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kishori Shahane Vij (@kishorishahane)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma