साहो की टीम ने रामोजी राव फिल्म सिटी में ऑर्गेनाइज किया प्री-रिलीज इवेंट, पहुंचे 1 लाख लोग से ज्यादा

8/19/2019 12:46:14 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। प्रभास और श्रद्धा स्टारर ’साहो’ इस समय खूब चर्चा में हैं फिल्म को सभी से सराहना मिल रही है। कल ही साहो का नया पोस्टर रिलीज हुआ था और आज फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट ऑर्गेनाइज किया गया। 
इसी के चलते प्रभास और श्रद्धा कपूर हैदराबाद पहुँचे। 'साहो' की टीम ने रामोजी फिल्म सिटी में प्री-रिलीज़ इवेंट आयोजित किया। यह कार्यक्रम खास इसलिए था क्योंकि यह उनकी अपकमिंग रिलीज के लिए पहली पब्लिक टॉक थी। हाई एनर्जी और चारों ओर पॉजिटिव वाइब्स के बीच यह साउथ इंडिया के बड़े इवेंट्स में से एक था। 

एक्टर प्रभास रामोजी फिल्म सिटी में अपने फैंस से मिलने लगभग 2 साल के बाद आए थे, हम देख सकते हैं कि फैंस ने उनको कितना मिस किया है। 

फिल्म को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ शूट किया जा रहा है। फिल्म में जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, मंदिरा बेदी, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर, अरुण विजय और मुरली शर्मा भी हैं।
'साहो' एक एक्शन थ्रिलर है, जिसे टी-सीरीज़ द्वारा प्रेजेंट किया गया है। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित और सुजेथ द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म 30 अगस्त 2019 को सिनेमाघरों में उतरने वाली है।

Smita Sharma