एक्सीडेंट के बाद पहली बार सामने आए ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव, दोनों हाथ जोड़ बोले- मैं पूरी तरह ठीक हूं, दुआओं के लिए सभी का धन्यवाद

1/13/2022 2:54:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सॉन्ग 'बचपन का प्यार' फेम सहदेव दिर्दो का कुछ दिनों पहले सएक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया था। हालांकि अब लिटिल स्टार पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और अपने घर लौट आए हैं। इस बात की खुद सहदेव ने पुष्टि की है और फैंस की दुआओं के लिए शुक्रिया भी कहा है।


सहदेव ने बीते बुधवार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रेड टी-शर्ट पहने पूरी तरह से स्वस्थ दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह दोनों हाथ जोड़ फैंस और डॉक्टर्स का धन्यवाद देते हुए कह रहे हैं- नमस्कार मैं सहदेव अभी पूरी तरह से ठीक हूं, आप सभी की दुआ प्रार्थना के लिए धन्यवाद। डॉ देवेंद्र नाइक का बहुत-बहुत शुक्रिया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sahdev Dirdo (@viralboy_sahdev)

वीडियो शेयर कर इसके कैप्शन में लिटिल स्टार ने लिखा -''शब्द कभी पर्याप्त नहीं होंगे। सभी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद और दिल से डॉ देवेंद्र नाइक सर का धन्यवाद।'' सहदेव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस भी उन्हें स्वस्थ देखकर बहुत खुश हैं।

 


बता दें, 28 दिसंबर, 2021 को सहदेव अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहे थे तो उनका एक्सीडेंट हो गया था। इस दौरान सहदेव को काफी चोटें आई थीं, जबकि उनके पिता को मामूली चोट आई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स के अच्छे इलाजा और फैंस की दुआओं के चलते लिटिल स्टार्स ने जल्दी रिक्वरी कर ली है।


मालूम हो, सहदेव दिर्दो बचपन का प्यार गाते हुए का वीडियो वायरल होने के बाद काफी सुर्खियों में आए थे। इसके बाद ही मशहूर सिंगर बादशाह ने उन्हें अपने साथ गाने का मौका दिया, जिसके बाद वो और भी लाइमलाइट में आ गया।   
 

Content Writer

suman prajapati