लंबी बीमारी के बाद ''सहारा'' ग्रुप के संस्थापक सुब्रत राय का निधन, गम में डूबी बॉलीवुड इंडस्ट्री

11/15/2023 10:21:36 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सहारा इंडिया फैमिली के फाउंडर सुब्रत रॉय सहारा अब इस दुनिया में नहीं रहे। लंबी बीमारी से जूझने के बाद उनका 75 की उम्र में निधन हो गया। दिग्गज के निधन से बॉलीवुड सेलेब्स को बड़ा झटका लगा है। कई स्टार्स सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक जता रहे हैं।

 

सुब्रत रॉय के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे जो कि उनकी पूरी बॉडी में फैल गया था। इसके अलावा वह ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के भी शिकार थे। 12 नवंबर को उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया और 14 नवंबर को रात 10:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।


सुब्रत रॉय के निधन की जानकारी देते हुए सहारा ग्रुप ने कहा, ''बड़े दुख के साथ सहारा इंडिया परिवार हमारे माननीय 'सहाराश्री' सुब्रत रॉय सहारा के निधन की सूचना दे रहा है। सहाराश्री जी एक प्रेरणादायक नेता और दूरदर्शी थे, हाई ब्लड प्रेशर और शुगर से पैदा हो रही समस्याओं से लड़ते हुए उनको कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट हुआ और इसके कारण 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया।'' 


10 जून, 1948 को बिहार के अररिया में जन्मे सुब्रत रॉय ने एक शानदार बिजनेस वर्ल्ड की स्थापना की। उन्होंने सहारा वन मोशन पिक्चर्स के बैनर तले वॉन्टेड, नो एंट्री, कंपनी, दिल मांगे मोर, कार्पोरेट, मालामाल वीकली, जो बोले सो निहाल, डरना जरूरी है, कच्चा नींबू, डोर और रन जैसी फिल्म को प्रोड्यूस किया है।  


सहाराश्री के निधन न सिर्फ उनके करीबियों बल्कि इंडस्ट्री को भी बड़ा सदमा लगा है। निर्माता बोनी कपूर, संदीप सिंह, पटकथा लेखक मुश्ताक शेख, एक्ट्रेस राय लक्ष्मी और मनीषा कोइराला समेत कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

 

Content Writer

suman prajapati