सागरिका और जहीर खान की है रोमांटिक लव स्टोरी,  देखें खूबसूरत तस्वीरें

1/8/2018 11:47:29 AM

xमुंबई: फ़िल्म 'चक दे इंडिया' फेम सागरिका घाटगे 8 जनवरी को अपना 32 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही है। 'चक दे इंडिया' के लिए बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रैस का अवार्ड जीत चुकी सागरिका पिछले दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहीं। 

उन्होंने क्रिकेटर ज़हीर ख़ान से बीते साल सागरिका और ज़हीर की लवस्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। सागरिका और जहीर ख़ान अंगद बेदी और कुछ अन्य कॉमन दोस्तों के जरिए मिले थे। उसके बाद दोनों तकरीबन डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट करते रहे। हालांकि किसी को भी दोनों के अफेयर की भनक तक नहीं थी।


गौरतलब है कि अपने लंबे अफेयर के बाद हाल ही में ज़हीर और सागिरका ने मुंबई के अपने घर में रजिस्टर मैरिज की है।

शादी में सागरिका और ज़हीर के करीबी दोस्त और घरवाले ही मौजूद थे। बाद में दोनों ने एक भव्य रिसेप्शन की पार्टी भी दी। जिसके बाद यह जोड़ा मालदीव में लंबी छुट्टियां मनाते नज़र आये!